संजय पाण्डेय
खड्डा, कुशीनगर :- हनुमानगंज पुलिस ने दो दिनों पूर्व घर से गायब युवती को बरामद करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस युवती को मेडिकल भेजने सहित आरोपी के बिरूद्ध मुकदमा सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शुक्रवार को घर से गायब हो गयी। परिजनों ने सभी सम्भावित जगह पर तलाश करते हुए शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पडोसी के एक रिश्तेदार ने उसे बहला फुसलाकर कर गायब कर दिया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रविवार को आरोपी युवक खुरचन प्रसाद निवासी देवीपुर कोतवाली पड़रौना को युवती सहित बरामद कर लिया है। हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता का कहना है कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करा युवती को मेडिकल सहित अन्य कार्रवाई की जा रही है।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…