News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: धूमधाम व भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा महाशिवरात्रि पर्व!

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 11, 2021  |  5:26 PM

840 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: धूमधाम व भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा महाशिवरात्रि पर्व! WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। महाशिवरात्रि का पर्व गुरुवार को बड़े ही धूमधाम व भक्तिभाव के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ पूजन अर्चन कर मनाया जा रहा है। खड्डा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों सहित पनियहवा के समीप स्थित पथलेश्वरनाथ मंदिर में भी शिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्तों का जलाभिषेक के लिए तांता लगा रहा। शिवभक्त अपने आराध्य भगवान भूतनाथ के अभिषेक व दर्शन के लिए हाथ में श्रद्धा का जल, भांग, धतूर, बिल्वपत्र, दूध, बैर आदि को लेकर जलाभिषेक के लिए अपनी बारी आने तक लाईन में खड़े होकर हर- हर महादेव का जयघोष कर रहें हैं। पूरा क्षेत्र आस्था की भक्ति से सराबोर दिख रहा है। पथलेश्वरानाथ मंदिर में ब्रह्ममुहूर्त में ही मन्दिर के कपाट खुल गये।श्रद्धालुओं का पूजा अर्चना के लिए मन्दिर पर आने का क्रम अनवरत जारी रहा। हनुमानगंज पुलिस प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र राय के नेतृत्व में सुरक्षा ब्यवस्था में जुटी रही। मन्दिर परिसर के बगल में मेला में महिलाओं, बच्चों की भारी भीड़ रही। मंदिर के पुजारी महेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि पथलेश्वरनाथ मंदिर एक ऐतिहासिक व प्राचीन मंदिर है।.भगवान भोलेनाथ के पथलेश्वरनाथ मन्दिर पर दूरदराज से लोग शिवरात्रि के दिन पूजन- अर्चन करने आते हैं। बताया कि जो भी भक्त श्रद्धाभाव से मन्दिर आकर अपनी मनोकामना मांगता है उसकी मुराद अवश्य ही पूरी होती है। इस दौरान एस आई अजय सिंह, पारसनाथ गिरी, नर्वदा पाठक सहित तमाम शिवभक्त मौजूद रहे।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking