News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: पंचायत चुनाव में युवा चेहरों पर मतदाताओं ने जताया भरोसा

Sanjay Pandey

Reported By:

May 5, 2021  |  6:11 PM

888 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पंचायत चुनाव में युवा चेहरों पर मतदाताओं ने जताया भरोसा WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खड्डा विकास खण्ड के हनुमानगंज, लखुआ एवम् एकडंगी ग्राम पंचायतों के मतदाताओं ने युवा चेहरों पर भरोसा जताते हुए ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी है। चुने हुए नव युवा प्रधान भी गांव के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ने की बात कर रहे हैं।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

खड्डा के हनुमानगंज के प्रधान जनार्दन चौधरी 22 वर्ष, लखुआं के सन्तोष कुमार 22 वर्ष तो एकडंगी ग्राम पंचायत के राजकुमार साहनी को 26 वर्ष की उम्र में ग्राम प्रधान बनने का मौका मिला है। मतदाताओं ने भी अनुभवी व उम्रदराज लोगों को छोड़कर युवाओं पर भरोसा जताया है। ग्राम प्रधान निर्वाचित होने के बाद हनुमानगंज के प्रधान जनार्दन चौधरी गांव के चातुर्दिक विकास की बात करते हैं तो वहीं लखुआं के प्रधान संतोष कुमार शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी जरूरी विकास को गांव में लागू करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। एकडंगी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान राजकुमार साहनी जो गणित से बीएसी किए हैं, गांव के सभी बुनियादी ढांचो को सुदृढ़ करते हुए गरीब महिलाओं, बृद्धों, विधवा, विकलांग को समाज के मुख्य धारा में जोड़ते हुए युवाओं को आगे बढ़ने में योगदान देते हुए गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, विजली से आच्छादित कर गांव को शहर जैसा रुप देने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking