खड्डा (कुशीनगर) :- भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष आनंद तिवारी ने जिलाधिकारी से मिलकर सिधरिया व सेवराहा नाले की सफाई कराये जाने की मांग की है। डीएम ने डीसी मनरेगा को आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया है।
श्री तिवारी ने बुधवार को जिलाधिकारी एस.राजलिंगम लिंगम से मिलकर बताया कि खड्डा क्षेत्र के सिधरिया और सेवराहा ताल का नाला बीते सात साल से सफाई नहीं होने से जगह-जगह जाम हो गया है। इससे कोटवा, पिपरिया, परशुरामपुर, कोहरगड्डी, नारायनपुर, सूरतछपरा, नेबुआ रायगंज, बहेलिया, उधोछपरा, रुद्रापुर गांव की लगभग दो हजार एकड़ फसल जलमग्न हो जाती है। इससे गांव के किसानों का फसल नष्ट हो जाता है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति होती है। श्री तिवारी ने जिलाधिकारी से सिधरिया व सेवराहा ताल का नाला सफाई कराए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी मनरेगा को आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया है।
बलुआ टोले में खेतों में बने बड़े बड़े गड्ढे अवैध बालू खनन की ओर…
कुशीनगर। कुछ दृश्य शब्दों से नहीं, भावनाओं से बयान होते हैं। शनिवार को कुशीनगर…
कसया कुशीनगर 11 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जिला…
कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…