News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: भारी बारिश के बाद 150 से अधिक गाँवों का बिजली गुल, परेशान हो रहे लोग

Sanjay Pandey

Reported By:

May 29, 2021  |  1:46 PM

847 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: भारी बारिश के बाद 150 से अधिक गाँवों का बिजली गुल, परेशान हो रहे लोग

खड्डा/कुशीनगर । तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से 150 से अधिक गांवों व मजरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे लोगों में हाहाकर मचा हुआ है। लोग अंधेरे में रह रहे हैं और प्रदूषित पानी पीने को मजबूर है। कोटवां, जड़ार, खजुरी, मठियां सहित खड्डा उपकेन्द्र व भीमनगर बिजलीघर से विद्युत की आपूर्ति पूर्णरूप से बाधित है। यूं तो शहर क्षेत्र के खड्डा, छितौनी, नेबुआ, नौरंगिया, क्रान्ति चौराहा, पकडियार समेत कई दर्जन गांवो व मोहल्लों की बिजली ब्यवस्था लड़खड़ाई हुई है। बहुसंख्यक गांवों के लोग रात के अन्धेरें में जीवन यापन कर रहें हैं तो घर- घर की मोबाइल सेवा ध्वस्त हो गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अब घरों में मिट्टी के तेल भी नहीं है जिससे घर में थोड़ा उजाला किया जा सके।अधिकांश गांवो के लोग इस ब्यवस्था को कोसते हुए कह रहें कि जरा सी आंधी व बारिश आ जाने से कोटवां व खड्डा बिजली विभाग सप्लाई ठप्प कर देता है। कोई विभागीय जिम्मेदार फोन से भी सप्लाई के लिए जबाब नहीं देता। विभागीय अधिकारियों द्वारा आपूर्ति की बहाली न कर पाने से लोग आंदोलित हैं। लोगों का कहना था कि सीएम आदित्यनाथ योगी ने विद्युत आपूर्ति का रोस्टर जारी कर रखा है लेकिन खड्डा तहसील क्षेत्र में उतनी बिजली नहीं मिल पा रही है। मामले पर विद्युत विभाग के एक्सईएन अजीत सिंह का कहना है कि लगातार बारिश से विद्युत की आपूर्ति बाधित हुई है। जिसे बहाल किया जा रहा है।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

इन फीड़रों की सप्लाई रही बाधित

1- खड्डा
2- भीमनगर ( छितौनी)
3-कोटवां
4-खजुरी
5-जड़ार

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking