News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: लॉकडाउन का दिखा असर, सड़को पर पसरा सन्नाटा।

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 18, 2021  |  7:16 PM

650 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: लॉकडाउन का दिखा असर, सड़को पर पसरा सन्नाटा।

खड्डा/कुशीनगर।सरकार द्वारा रविवार को घोषित सम्पूर्ण लॉकडाउन का रविवार को असर खड्डा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दिखा। पंचायत चुनाव में प्रत्याशियो द्वारा पर्चा दाखिल करने में शनिवार को बेपरवाह भीड़ से नज़ारा बिल्कुल विपरीत रहा। चूँकि पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी है किंतु आज ब्लॉक परिसर को छोड़ खड्डा नगर सहित बाजार व ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों सहित सड़को पर दिनभर सन्नाटा छाया रहा। खड्डा व नेबुआ नौरगियां ब्लॉक परिसर में प्रत्याशी मास्क लगाकर दिखे। साथ ही लॉकडाउन का पालन आमजन को भी करते देखा गया। लोग अपने घरों में कैद रहे। खड्डा में महाराणा प्रताप चौक, सुबाष चौक फलमण्डी चौराहा सहित बाजार पूरी तरह बन्द दिखे। जरूरी सेवाओं जैसे मेडिकल स्टोर, एम्बुलेंस, अस्पताल ही खुले। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी इक्का दुक्का लोग ही दिखे। लॉकडाउन का असर सम्पूर्ण क्षेत्र में दिख रहा है। शनिवार के अपेक्षा रविवार को प्रशासन ने भी व्यवस्था को दुरूस्त रखने में राहत की सांस ली है। खड्डा में एस एच ओ आर.के यादव सड़को पर बिना मास्क घूमने वालों के विरुद्ध जुर्माने की कार्यवाही में जुटे रहे।

आज की हॉट खबर- “एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई...

संबंधित खबरें
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking