News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: शांति पूर्वक माहौल में होलिकादहन के साथ मनाये होली: ज्ञानेंद्र राय, इंस्पेक्टर

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 18, 2021  |  9:42 PM

1,356 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: शांति पूर्वक माहौल में होलिकादहन के साथ मनाये होली: ज्ञानेंद्र राय, इंस्पेक्टर WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। आगामी होली त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर हनुमानगंज पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के सभी प्रमुख होलिका स्थल का मौके पर जाकर जायजा लिया। इस दौरान गांव के प्रधान व सम्भ्रान्त लोगों के साथ बातचीत कर त्योहार को शान्तिप्रिय व सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र राय पुलिस टीम के साथ संवेदनशील गांवो सहित प्रमुख होलिका दहन स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर गांव के लोगों को शान्तिपूर्ण ढंग से होलिकादहन सहित होली का त्योहार मनाने की बात कही। थानाक्षेत्र के जिन्दाछपरा, मलहिया, रामनगर, बोधीछपरा नरकहवा आदि गांवो में बने होलिका दहन स्थल पर किसी भी प्रकार का हुड़दंग करने से मना किया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र राय ने कहा कि पंचायत चुनाव व होली त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन गांव की हर गतिविधियों पर चौकस है। त्योहार में खलन डालने वाले शरारती तत्वों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस फोर्स के अलावा निवर्तमान प्रधान रमेश यादव, दीपराज कुशवाहा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking