News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण नहीं बल्कि राष्ट्रीय समरसता का प्रतीक- स्वामी जितेन्द्रानन्द

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 12, 2021  |  3:45 PM

880 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण नहीं बल्कि राष्ट्रीय समरसता का प्रतीक- स्वामी जितेन्द्रानन्द WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। संघर्ष यात्रा के लगभग पांच सौ बर्षों पश्चात् अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। प्रत्येक सनातन मतावलम्बी मंदिर निर्माण में अपना सहयोग करने को तत्पर है। हिन्दू समाज की वर्षों पुरानी मनोकामना पूर्ण होने जा रही है। उक्त वक्तव्य एक निजी यात्रा पर आए अखिल भारतीय संत समिति व गंगामहासभा के राष्ट्रीय महामंत्री दंडीस्वामी स्वामी जितेन्द्रानंद ने भाजपा नेता डा.निलेश मिश्र के कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कही। स्वामीजितेन्द्रानंद ने आगे कहा कि श्रीरामजन्मभूमि निर्माण सिर्फ एक मंदिर निर्माण नहीं बल्कि राष्ट्रीय समरसता का प्रतीक निर्माण है।उन्होंने आगे कहा कि देश पं.दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद व अन्त्योदय के सिद्धांतों की ओर अग्रसर है और सभी जिम्मेदार देश के गरीबों के उन्नयन में लगकर ही मजबूत राष्ट्र की कल्पना को फलीभूत कर सकते हैं।
स्वामी जितेन्द्रानंद के साथ सुरेंद्र पाण्डेय, मधोक गुप्ता, संदीप डालमिया, पवन गौड़,अमरचंद मद्धेशिया, रविप्रकाश रौनियार, अमित मिश्र, भोला यादव,मनोज मद्धेशिया, मनोज तिवारी, विहिप के जिलामंत्री ललित पाण्डेय, अवधेश दूबे, नत्थू विश्वकर्मा सहित प्रमुख जन उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking