खड्डा/कुशीनगर। हिंदू नववर्ष चैत्र वर्ष प्रतिपदा एवं चैत्र नवरात्रि के अवसर पर खड्डा नगर के जटाशंकर पोखरा के परिसर में श्री देवीपुराण महाकथा का नौ दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी समिति के पदाधिकारियों ने दी है।
सोमवार को खड्डा रेलवे स्टेशन पर वृंदावन से आए कथावाचक प्रद्युम्नकृष्ण महाराज व उनके पुरी टीम का पदाधिकारियों ने स्वागत व अभिनंदन किया। मंगलवार यानि 13 अप्रैल की सुबह 10 बजे से नगर के जटाशंकर पोखरे से भव्य कलश यात्रा के साथ पावन आयोजन का शुभारंभ होगा। कथावाचक पं. प्रद्युम्न कृष्ण के स्वागत कार्यक्रम में दीनानाथ मद्धेशिया, अमरचन्द मद्धेशिया, पवन मद्धेशिया, प्रिंस मद्धेशिया, गुड्डू गुप्ता, भीम जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…