खड्डा/कुशीनगर। त्रिस्तरीय पंचायत को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए उपजिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार व प्रभारी निरीक्षक खड्डा आर.के यादव ने शनिवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील व अति संवेदनशील वूथों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। वूथों पर मूलभूत सुविधाओं के पर्याप्त ब्यवस्था के लिए मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया गया।
एसडीएम अरविंद कुमार राजस्व टीम व प्रभारी निरीक्षक आर.के. यादव के साथ थाना क्षेत्र के बंजारीपट्टी के बूथ संख्या 50, 51, 52 अति संवेदनशील बूथ सिसवां मनिराज के 56 व 57 तथा अति संवेदनशील प्लस 74, 75, 76, 77 व 78 सहित दर्जनों वूथों का निरीक्षण कर शौचालय, बिजली, पानी सहित सभी मूलभूत आवश्यकताओं को ठीक कराने सहित अन्य निर्देश दिया। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर चुनाव को शान्तिप्रिय वातावरण में सम्पन्न कराने की अपील की। इस दौरान एस आई पीके सिंह कां.राहुल अत्री, अनीष पूर्व प्रधान दिनेश गुप्ता सहित पुलिस व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…