संजय पाण्डेय
खड्डा (कुशीनगर) :-खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमें जन समस्याओं से सम्वन्धित 21 मामलों में मौके पर 6 मामलों का निस्तारण किया गया। शेष बचे अन्य मामलों को सम्वन्धित विभागों को सौंपकर यथाशीघ्र समाधान का निर्देश दिए गए।
शनिवार को तय समय सीमा पर कोरोनो की वजह से स्थगित तहसील समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम अरविंद कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। पुलिस, राजस्व सहित अन्य विभागों से सम्वन्धित 21 मामले दिवसाधिकारी के समक्ष लोगों ने प्रस्तुत की जिसमें 6 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी बचे 15 मामलों को सम्बन्धित अधिकारियों को सौंपकर यथाशीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवाजी सिंह, नायब तहसीलदार रवि यादव, ई.ओ देवेश मिश्र, एस.एच.ओ आर.के यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित राजस्व व अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…