खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विधानसभा में बसपा के पूर्व प्रत्याशी रहे विजयप्रताप कुशवाहा ने सपा का दामन थाम लिया है। नगर पंचायत के प्रमुख चौराहों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में प्रथम आगमन पर सपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान सपा में शामिल हुए विजय कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान की बीजेपी सरकार से जनता ऊब चुकी है साथ ही उन्होंने कहा कि 2022 में पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी। सपा का दामन थामने वाले विजय कुशवाहा ने कहा कि बसपा पार्टी को छोड़ने के पीछे कुछ वजह रही है जिसे बताया नहीं जा सकता है। स्वागत व सम्मान समारोह का कार्यक्रम खड्डा विधानसभा के ग्राम सभा शिवदत्त छपरा, भुजौली बाजार, मठिया, खड्डा नगर, ग्राम सभा सोहरौना, रामपुर गोनहा, बहोर छपरा, आदि गांव में किया गया। इस दौरान मुन्ना राजभर, पन्नेलाल यदुवंशी, रामसेवक कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, मनोज, धीरज, बड़े, अनिल कुशवाहा, सलीम अंसारी, प्रमोद, राजू, देवेंद्र कुशवाहा, समेत तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…