News Addaa WhatsApp Group Join करें

खुलाशा: सेवानिवृत्त दरोगा के पुत्र ही निकला आगजनी की घटना का कारित, गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 6, 2020  |  12:25 PM

1,479 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खुलाशा: सेवानिवृत्त दरोगा के पुत्र ही निकला आगजनी की घटना का कारित, गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

आगजनी की घटना का खुलाशा

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

👉सेवानिवृत्त दरोगा के पुत्र ही निकला आगजनी की घटना का कारित, गिरफ्तार

👉तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवहीँ नरेंद्र का मामला

जनपद के थाना तरयासुजान क्षेत्रान्तर्गत पिछले 29 जून को ग्राम जवही नरेन्द्र थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर अन्तर्गत श्री श्याम सुन्दर अपनी पत्नी सरोज व दो बच्चे आकाश उम्र करीब आठ एवं पुत्री राधिका उम्र करीब पाँच वर्ष के साथ रात्रि में अपने कटरैन के घर में सोये हुए थे जब उस घर में पेट्रोल डालकर आगजनी करके उन्हें जलाने का प्रयास किया गया था । घटना के पश्ताच अस्पताल ले जाते समय पुत्री राधिका का मृत्यु रास्ते में हो गयी थी। जबकी शेष तीनों को मेडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान सेवानिवृत्त उ0नि0 श्यामसुन्दर उम्र 63 वर्ष एंव उनके पुत्र आकाश की मृत्यु दिनांक 03.07.20 को हो गयी। घटना के संबंध में गहराई से छानबीन करने पर पाया गया कि से0नि0 उ0नि0 के पुत्र आशीष कुमार द्वारा ही यह घटना कारित की गयी है। पूछताछ पर आशीष द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया गया कि उसकी मां की मृत्यु पूर्व में ही हो चुकी थी पिता ने नौकरानी को ही पत्नी बनाकर उसके बच्चों सहित घर में रख लेने पर उसे और उसके अन्य भाई बहनों को कोई खर्च नही दिया जाता था। यहां तक कि उनके खाने पीने में भी नौकरानी एतराज किया करती थी और सभी भाई बहनों को घर से बाहर कर दिया गया था। पेन्शन की पूरी रकम और खेती की उपज से कोई हिस्सा नही मिलता था। अन्तत: उसने पिता पर दबाव बनाने के लिए यह खडयन्त्र रचा और उन्हे डराने तथा अपने भाई बहनों की आवश्यकता महसूस कराने के लिए उसने 28 जून को पेट्रोल माचिस व एक ताले की खरीददारी की।पहले रात्रि में उसने उस घर के बाहर ताला लगाया फिर कटरैन पर चढ़कर उपर से ही पेट्रोल नीचे गिरा दिया तब जलती हुई माचिस जलाजला कर नीचे डाला। जिसमें वे लोग जलकर झुलस गये थे। शोर मचने पर वहां से भाग निकला था उसे उम्मीद नही थी की इससे जान भी जा सकती है। बाद में वह स्वंय इलाज के लिए दौंड-धूप करता रहा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06.07.2020 को थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा गौरहा बाजार के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 244/20 धारा 304/326/342/436 भा0द0वि0 के अन्तर्गत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त –
आशीष कुमार पुत्र स्व0 श्याम सुन्दर प्रसाद साकिन जवही नरेन्द्र थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  • प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह
  • व0 उ0नि0 कैलाश यादव
  • का0 अच्छेलाल थाना
ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल
किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…

जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l
जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l

बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking