बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न हुआ l मेले में आस पास के गाँवों के साथ दूर दराज से हजारों की संख्या में जहाँ लोग पहुंचे हुए थे l वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना कप्तानगंज अंतर्गत स्थित पुलिस चौकी मंसूरगंज की पुलिस मेले के अंदर मुस्तैद दिखी l इस दौरान मेले में उमड़ी हुई खरीदारों के भीड़ का चहल – पहल खिलौनों व सौंदर्य प्रसाधनों सहित मिष्ठानों की दुकानों पर बनी रही l
थाना कप्तानगंज अंतर्गत स्थित ग्राम सभा कुंदूर में दशहरा के पावन पर्व पर परंपरा अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन लगने वाला मेला 26 अक्टुबर सोमवार के दिन किसान इंटर कालेज कुंदूर के परिसर में संपन्न हुआ l
सौंदर्य प्रसाधन सहित खिलौनों सहित मिष्ठान आदि दुकानों के साथ मेले के अंदर बना हुआ रावण का प्रतिकात्मक पुतला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था l मेले में रामलीला मंचन के दौरान श्रीराम के रूप में मयंक मोहन पाण्डेय और लक्ष्मण के रूप में विश्वजीत पाण्डेय व सीता के रूप में शुभम पाण्डेय तथा हनुमान के रूप में रामआशीष यादव, और रावण के रूप में नगीना सिंह सहित आदि नव युवकों ने भाग लिया चंदगी पाण्डेय और कोमल पाण्डेय के देख रेख और निर्देशन में रामलीला मंचन का कार्य संपन्न हुआ l दोपहर बाद मेले में पहुंची हुई भीड़ रामलीला मंचन का भरपूर आनंद ले रही थी l रावण दहन के बाद देर रात तक मेला लगा रहा l
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना कप्तानगंज अंतर्गत स्थित चौकी मंसूरगंज की पुलिस जहाँ मेले के अंदर मुस्तैद दिखी वहीं आयोजक मंडल में प्रशासक / प्रधानाचार्य धर्मराज सिंह,ओमप्रकाश पटेल, राजकुमार सिंह, दीपनरायन सिंह, राकेश सिंह,पप्पू कुमार रमन, धर्मात्मा मौर्या, आमिचंद् यादव, लालबहादुर सिंह, गुड्डू सिंह, संतोष मद्धेशिया, अनिरुद्ध यादव, महेंद्र सोनी, ओमकार सोनी,नागेंद्र कन्नौजिया, श्रीकांत प्रसाद, श्रवन गुप्ता, निजामुद्दीन अली, बिपत् सिंह, वेदप्रकाश दूबे, सर्वेश पाण्डेय, अमित साहनी, रुपनरायन साहनी, उदयराज सिंह, जयराज सिंह व प्रवंधक शिवनरायन सिंह सहित आदि ग्रामीण मेले को सकुशल संपन्न कराने में अपना योगदान दे रहे थे l
कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस में सवार होने पहुंचे युवक…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…