हाटा(कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित देव इंटरप्राइजेज के तत्वावधान में आज न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी की ओर से ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंपनी के एरिया मैनेजर सत्येन्द्र पाल रहे। समारोह में किसानों को कंपनी के ट्रैक्टरों की खूबियों, तकनीकी विशेषताओं और कृषि कार्यों में उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान समारोह में उपस्थित क्षेत्र के किसानों को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए एरिया मैनेजर सत्येन्द्र पाल ने कहा कि किसान हमारे लिए भगवान के समान हैं और उनकी सेवा करना हमारा धर्म है। उन्होंने कहा कि ग्राहक किसी भी कंपनी की सफलता की आधारशिला होते हैं। ग्राहकों के विश्वास और सहयोग से ही कंपनी अपने कारोबार को आगे बढ़ाती है और बाजार में अपनी पहचान स्थापित करती है। उन्होंने कहा कि न्यू हॉलैंड कंपनी अपने उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने और ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कंपनी का परिचय देते हुए उन्होंने इसके इतिहास, विस्तार और ट्रैक्टरों की विभिन्न श्रेणियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी भारतीय किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 20 एचपी से लेकर 105 एचपी तक के ट्रैक्टर उपलब्ध कराती है। वहीं, विदेशी बाजारों के लिए अधिक क्षमता वाले ट्रैक्टर भी बनाए जाते हैं। उन्होंने कंपनी के 3630 मॉडल को विशेष संस्करण बताते हुए उसकी खूबियों पर प्रकाश डाला।
सत्येन्द्र पाल ने कहा कि न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर अपनी तकनीकी विशेषताओं के कारण किसानों के बीच लोकप्रिय है। इसके ट्रैक्टरों में खेतों की जुताई सहित विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयोगी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने हाइड्रोलिक सिस्टम की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कृषि कार्यों को सुविधाजनक बनाने में मदद करता है। उन्होंने किसानों को कंपनी की तकनीक और सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर देव इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर राजन तिवारी ने कहा कि उनके लिए किसान केवल ग्राहक नहीं, बल्कि भगवान के समान हैं। किसानों के प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद से ही क्षेत्र में न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर की लोकप्रियता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की सेवा और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे।
साथ ही उन्होंने कंपनी के एरिया मैनेजर एवं अन्य अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि कंपनी और ग्राहकों के बीच आपसी विश्वास एवं संबंध आगे भी मजबूत बने रहेंगे।
कार्यक्रम में कृषक संजय चौहान, शम्भू तालु, मनोज सिंह, शैलेश तिवारी, बाबूलाल प्रजापति, बृजेश सिंह पटेल, धर्मेंद्र सहित क्षेत्र के अन्य किसान मौजूद रहे। समारोह के दौरान किसानों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…
बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…
कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…