खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का प्रशिक्षण उपजिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह बघेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य को सुचारु, व्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह बघेल ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसके माध्यम से जुटाए गए आंकड़े विकास योजनाओं के निर्माण और सरकारी सुविधाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में सभी जनगणना कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता और सावधानी के साथ करें। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए सूचनाओं का सही संकलन किया जाए, ताकि आंकड़ों में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
उन्होंने कर्मियों को प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को गंभीरता से समझने तथा कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं का नियमानुसार समाधान करने पर जोर दिया। साथ ही प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता बताई, जिससे जनगणना कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जा सके। प्रशिक्षु कर्मचारियों को जलपान आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।
इस दौरान कानूनगो अजीत कुमार, लेखपाल अजीत कुमार, अभिमन्यु मिश्रा, अमन कुमार कौशिक, प्रगणक, पर्यवेक्षक सहित अन्य जनगणना कर्मी मौजूद रहे।
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…
न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…
बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…
कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…