News Addaa WhatsApp Group Join करें

गरीबों का केरोसिन शासन को समर्पित।।

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 27, 2020  |  11:11 AM

1,387 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गरीबों का केरोसिन शासन को समर्पित।। WhatsApp

 

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

वेद प्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

गरीबो को देने के लिए आये कोरोसीन को अधिकारियों ने शासन को किया समर्पित

कुशीनगर के गरीबों को नहीं मिलेगा कोरोसीन , जबकि मंडल के सभी जिलो को आवंटित हो गया है कोरोसीन

हाटा कुशीनगर। अप्रैल-मई माह का एक साथ कार्ड धारकों में वितरित करने को शासन से आवंटित नौ लाख साठ हजार लीटर केरोसिन लैप्स हो सकता है क्योंकि अभी तक अधिकारियों ने थोक विक्रेताओं कोटेदारों को ही कोरोसीन का आवंटन नहीं किया है।आधे से कम दाम पर कोरोसीन मिलना है।

  • कुशीनगर को चार लाख अस्सी हजार लीटर अप्रैल तथा इतना ही मई के लिए आवंटन हुआ है। गरीब लोगों कोजिनके पास गैस चुल्हा व बिजली कनेक्शन नही है उन गरीबो को राहत देने के लिए कोरोसीन का मूल्य छत्तीस रुपए से घटाकर पंद्रह रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। अधिकारियों ने अभी तक कोरोसीन का आवंटन नहीं किया है। अधिकारियों की सुस्ती और रुचि नहीं लेने से जिले को दो महीने का मिला नौ लाख साठ हजार लीटर कोरोसीन लैप्स हो सकता है। डीएसओ विमल शुक्ला ने कहा कि आए हुए कोरोसीन को शासन को समर्पित कर दिया गया है।जबकि गोरखपुर मंडल के सभी जिलो को कोरोसीन उपलब्ध हो गया ,कुशीनगर के गरीब कार्डधारकों को कोरोसीन उपलब्ध न कराया जाना गरीबों के गरीबी के साथ मजाक बन गया है।गरीब जनता कोरोसीन के लिए परेशान हैं।जिला प्रशासन को गरीबो को तेल उपलब्ध कराया जाना चाहिए लेकिन ऐसा न हो पाना गरीबो के साथ एक क्रुर मजाक है।
ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking