News Addaa WhatsApp Group

गोरखपुर:- दलित बस्ती में आयोजित हुआ मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 26, 2021  |  5:45 PM

542 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर:- दलित बस्ती में आयोजित हुआ मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन

गोरखपुर:- रविवार को महानगर गोरखपुर गीता नगर मंडल अंतर्गत नवल्स एकेडमी स्कूल ( बर्फ खाना) दलित बस्ती में अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर गोरखपुर द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर मंत्री संदीप मझवार के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि मेयर सीताराम जायसवाल की गरिमामय उपस्थिति में सभी अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी व क्षेत्र की सम्मानित जनता ने मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व नदी दिवस पर बात करते हुए कहा कि नदी भौतिक वस्तु नहीं है बल्कि एक जीवित इकाई है। पानी की सफाई और नदियों को प्रदूषण मुक्त करने का काम सब के प्रयास से संभव है। नमामि गंगे की सफलता में जन जन का योगदान है। आगे कहा कि आज के नौजवान को जरूर जाना चाहिए कि साफ सफाई के अभियान ने कैसे आजादी के आंदोलन को निरंतर उर्जा दी थी। पीएम मोदी ने कहा कि जनधन खातों को लेकर देश ने जो अभियान शुरू किया इसकी वजह से आज गरीबों को उनके हक का पैसा सीधा उनके खाते में जा रहा है जिसके कारण भ्रष्टाचार जैसे रुकावटओ में भारी कमी आई है। मोदी जी ने कहा कि पिछले अगस्त महीने में डिजिटल पेमेंट लेन देन के जरिए 355 करोड़ का रिकॉर्ड लेन-देन हुआ है जिसमें प्रतिदिन औसतन 6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का UPI पेमेंट हो रहा है जिससे देश की अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता आ रही है। आज आजादी के 75 वे साल में हम आजादी के अमृत महोत्सव मना रहे हैं और हम कह सकते हैं कि आजादी के आंदोलन में जो गौरव खादी को मिला था आज हमारी युवा पीढ़ी खादी को वो गौरव दे रही है। वर्तमान समय में खादी और हैंडलूम की उत्पादकता बढ़ी है और उसकी मांग बाजारों में बढ़ी है। अकेले दिल्ली के खादी शोरूम में 1 दिन में रिकॉर्ड एक करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है। Local for Vocal अभियान को मजबूत करते हुए त्योहारी सीजन में खादी, हैंडलूम व कुटीर उद्योग से जुड़ी खरीदारी पर जोर देने की जरूरत है जिससे पुराने सारे रिकॉर्ड टूट जाएं। मन की बात कार्यक्रम के उपरांत महापौर सीताराम जायसवाल की देखरेख में घर-घर संपर्क अभियान के तहत जनता को सम्बोधित करते हुए गीता नगर मंडल में प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की तथा जन जन तक पहुंचाने के क्रम में जनसंपर्क किया गया तथा पोस्टकार्ड वितरित किया गया व सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार,महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार,मीडिया प्रभारी इंजीनियर बृजमोहन,पार्षद संजय श्रीवास्तव,महामंत्री अनिल कुमार, दुर्गेश कोरी, उपाध्यक्ष अनिल कनौजिया अखिलेश कुमार मंत्री सनी भारती प्रदीप कुमार जिला सहसंयोजक राजीव शुक्ला कोषाध्यक्ष मनीराम सोशल मीडिया प्रभारी राहुल कनौजिया समेत अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

संबंधित खबरें
गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में
गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में

गोरखपुर । राजकीय रेलवे पुलिस थाना जीआरपी गोरखपुर अनुभाग द्वारा रेलवे सुरक्षा को लेकर…

गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता

गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…

एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण
एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण

बिहार प्रांत से सटे पनियहवा चौकी के स्थापना से होगी रेलयात्रियों को सहूलियत तो…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking