Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

गोरखपुर: बीआरडी में बड़ी चूक, कोरोना का इलाज करा रहीं 83 वर्षीय वृद्ध महिला लापता,मचा हड़कंप

न्यूज अड्डा डेस्क
Apr 12, 2021, 2:01 PM IST • अब तक 1.2K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमितों के इलाज में घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। रविवार को मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती वृद्धा लापता हो गई। परिजन जब वृद्धा से मिलने पहुंचे तब मामले का खुलासा हुआ। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके बाद से हड़कंप मच गया है। परिजनों का आरोप हैं कि डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही की वजह से संक्रमित वृद्धा गायब हुई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। देर रात तक संक्रमित वृद्धा का कहीं पता नहीं चल सका।

महराजगंज जिले की रहने वाली 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बीते नौ अप्रैल को तबीयत खराब हुई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कोरोना जांच में संक्रमित मिली। उसी दिन महिला को मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड के बेड संख्या 46 पर भर्ती करा दिया गया। रविवार की दोपहर को परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वे महिला को फल देने गए थे। तब परिजनों को पता चला कि महिला बेड से गायब हैं। इसके बाद परिजन परेशान हो गए। संक्रमित मरीज के संदर्भ में वार्ड में तैनात स्टाफ भी जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद परिवार के सदस्य महिला की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। उसका कहीं पता नहीं चला।

Advertisement

पुलिस से की शिकायत

मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मेडिकल कालेज चौकी इंचार्ज गौरव राय कन्नौजिया वार्ड में पहुंचे। मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो कर्मचारियों के सुर बदल गए। वे बार-बार बयान बदलने लगे। किसी कर्मचारी ने बताया कि महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया। किसी ने बताया कि वह एब्सकांड हो गई।

आखिर किसने किया डिस्चार्ज

परिजनों का कहना है कि जिस समय मरीज को भर्ती कराया गया था उस दौरान बताया गया था कि परिवार के सदस्य 14 दिन तक मरीज से नहीं मिल सकेंगे। उन्हें मरीज के बारे में फोन पर जानकारी दी जाएगी। ऐसा कुछ बीते दो दिन से नहीं हुआ। ऐसे में मरीज की तबीयत जानने के लिए ही फल लेकर पहुंचे थे। अब पुलिस मरीज को डिस्चार्ज करने वाले स्टाफ के बारे में डिटेल ले रही है।

दिल की मरीज हैं महिला

परिजनों ने बताया कि महिला लंबे समय से दिल की मरीज हैं। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा था। डॉक्टर ने हालत खराब होने पर उन्हें पीजीआई के लिए रेफर किया था। तबीयत खराब होने के बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई थी। पॉजिटिव आने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

डिस्चार्ज पेपर दिया न निगेटिव रिपोर्ट

परिजनों व पुलिस ने वार्ड के स्टाफ से डिस्चार्ज करने का पेपर व कोविड निगेटिव रिपोर्ट की मांग की। कर्मचारी दोनों ही देने से इनकार कर दिए। परिजनों ने बताया कि मरीज के पास एक भी रुपये नहीं है। घर पर भी बात की गई लेकिन वहां भी उनका पता नहीं चल रहा है।

इसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं हैं। स्टाफ द्वारा परिजनों को मरीज के बारे में सूचना नहीं दी गई हैं तो यह गंभीर बात हैं। इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
डॉ. गणेश कुमार, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कॉलेज

संक्रमित वृद्धा के परिजनों ने शिकायत की है। इस मामले की जांच की जा रही है। महिला की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं। साथ ही स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।

गौरव राय कन्नौजिया, चौकी प्रभारी, मेडिकल कॉलेज गुलरिहा

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi