News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर में नाबालिग का अपहरण के बाद रेप पर प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला:- महिलाओं को सुरक्षा देने में योगी सरकार फेल!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 17, 2020  |  10:49 AM

917 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर में नाबालिग का अपहरण के बाद रेप पर प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला:- महिलाओं को सुरक्षा देने में योगी सरकार फेल! WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहनगर गोरखपुर में 17 साल की एक लड़की का अपहरण करके रेप करने का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला है. प्रियंका गांधी ने कहा है कि प्रदेश में अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं है. महिलाओं को सुरक्षा देने में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही है.

आपके लिए और..- छठ पर्व को लेकर अलर्ट मोड में तरयासुजान पुलिस थानाध्यक्ष...

यूपी में वीभत्स से वीभत्स घटनाएं घट रही हैं- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, ‘’बुलंदशहर, हापुड़, लखीमपुर खीरी, और अब गोरखपुर. लगातार इस तरह की घटनाओं से ये साबित होता है कि महिलाओं को सुरक्षा देने में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही है. अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं है. उसी का परिणाम है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की वीभत्स से वीभत्स घटनाएं घटती ही जा रही हैं.’’

प्रियंका ने आगे कहा, ‘’पुलिस और प्रशासन न तो सुरक्षा दे पा रहे हैं और न ही उचित कार्रवाई कर पा रहे हैं. उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था की समीक्षा करे और महिलाओं की सुरक्षा सम्बंधित हर कदम गंभीरता से उठाए.’’

क्या है पूरा मामला?

गोरखपुर में 17 साल की एक लड़की का दो लोगों ने अपहरण कर लिया. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया. आरोपियों ने उसके शरीर पर कई जगह सिगरेट से दाग दिया. पूरी रात किशोरी अर्धनग्न अवस्था में झाड़ियों में पड़ी तड़पती रही. रविवार सुबह लोगों ने देखा तो परिजनों को जानकारी हुई. पीड़ित का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें मुख्य अभियुक्त अर्जुन पास के गांव का है.
मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी शुक्रवार की रात 8 बजे दरवाजे के सामने स्थित हैण्ड पम्प से पानी भरने गई थी. इस दौरान डेहरीभार गांव का अर्जुन निषाद अपने एक साथी के साथ पहुंचा और उसे अगवा कर ले गए. जब वह काफी देर तक पानी लेकर नहीं आई तो तलाश शुरू हुई. काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला.

सुबह मंदिर के पास खंडहर में उसके बेहोशी के हालत में मिलने की सूचना मिली. वो मौके पर पहुंचे तो बेटी ने आपबीती बताई. रात भर दोनों युवकों ने दुष्कर्म करने के साथ सिगरेट से शरीर पर कई जगह जला भी दिया था.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking