कसया/कुशीनगर । कोविड 19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत छूटे हुए लोगों का टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को न्यू स्वास्थ्य केन्द्र अहिरौली राय पर लगभग दो सौ लोगों को दूसरा और बूस्टर डोज लगाया गया । इस अभियान की सफलता के लिए सभी विभाग की जिम्मेदारी तय की गई है। जिला से पर्यवेक्षक के रूप में आर ईएस के अभियंता खुर्शीद आलम केंद्र पर पहुंच कर केंद्र के व्यवस्था को देखा और जरूरी दिशा-निर्देश दिया और छूटे हुए लोगों की सूची केंद्र से लिया और अपने टीम के साथ साथ ग्राम प्रधान एन एम नीरज पांडेय आंगनबाड़ी पुष्पा देवी संयोगिता मिश्रा गीत देवी सहित सभी लोगों ने गांव में घर घर जाकर छुटे हुए लोगों को टीकाकरण के लिए कहा और बिमार लोगों को घर ही टीकाकरण कराया साथ-ही-साथ शतप्रतिशत लोगों को टीकाकरण कराने के लिए सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है इसके लिए सभी विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया है ताकि अभियान सफल हो सके जेई खुर्शीद आलम ने बताया कि एक एक व्यक्ति का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लिहाजा सरकार के निर्देश पर सेविका के माध्यम से टीका नहीं लगाने वाले लोगों का सर्वे कराया गया है, इस अवसर पर बिजय प्रकाश गुप्ता समीना खातुन गीता देवी आदि मौजूद रहेl
मथौली बाजार कुशीनगर , प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद तीसरे दिन उपनगर सहित…
कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…