News Addaa WhatsApp Group

जानें 15 अगस्त के कार्यक्रम का पूरा ब्यौरा, झंडा फहराने में प्रधानमंत्री मोदी का सहयोग एक महिला आर्मी ऑफिसर करेंगी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 14, 2020  |  7:24 PM

1,039 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जानें 15 अगस्त के कार्यक्रम का पूरा ब्यौरा, झंडा फहराने में प्रधानमंत्री मोदी का सहयोग एक महिला आर्मी ऑफिसर करेंगी

लालकिले पर 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शनिवार (15 अगस्त) को झंडा फहराने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहयोग एक महिला सैन्य अधिकारी करेंगी। रक्षा मंत्रालय द्वारा शुक्रवार (14 अगस्त) को जारी कार्यक्रम के ब्योरे में यह जानकारी दी गई है। फ्लैग ऑफिसर मेजर श्वेता पांडे भारतीय सेना के 505 बेस वर्कशॉप से एक ईमई (इ्लेक्ट्रॉनिक व मैकेनिकल इंजीनियर) अधिकारी हैं। पहले भी कई महिला अधिकारियों ने इस भूमिका को निभाया है और गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सैन्य टुकड़ी का नेतृत्व किया है।

आज की हॉट खबर- “एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई...

इसके साथ ही सेना की ओर से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय गार्ड राष्ट्रीय ध्वज को ‘राष्ट्रीय सलामी’ पेश करेंगे। सेना का बैंड इस दौरान राष्ट्र गान की धुन बजाएगा। समारोह में मौजूद सभी वर्दीधारी भी राष्ट्रीय ध्वज को सलाम करेंगे और अन्य लोग उसके सम्मान में खड़े होंगे। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री सुबह सात बजे राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे और वहां से सीधे लाल किला पहुंचेंगे। समारोह स्थल पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा सचिव डा अजय कुमार प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। क्षा सचिव सेना के दिल्ली एरिया के जनरल आफिसर इन कमान लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा का प्रधानमंत्री से परिचय कराएंगे जो प्रधानमंत्री को सलामी मंच पर लेकर जाएंगे।

तीनों सेनाओं और पुलिस के जवान प्रधानमंत्री को सलामी देंगे जिसके बाद प्रधानमंत्री सलामी गारद का निरीक्षण करेंगे। सलामी गारद की कमान लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव ए येवालकर के पास होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर जाएंगे जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस जनरल बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुख उनका अभिनंदन करेंगे।

संबंधित खबरें
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking