News Addaa WhatsApp Group Join करें

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियो के साथ अंतर्विभागीय समन्वय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 27, 2022  |  7:14 AM

585 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियो के साथ अंतर्विभागीय समन्वय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

कुशीनगर।जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ अंतर्विभागीय समन्वय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

आपके लिए और..- “अनुज” सिर्फ नाम नहीं, भरोसे की पहचान: अपराधियों के लिए...

बैठक में पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, जल जीवन मिशन हेतु भू उपलब्धता, पी एम किसान सम्मान निधि, नए आंगनवाड़ी भवनों की स्थिति, ई के वाय सी पर समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने अपूर्ण पंचायत भवनों के पूर्ण होने की अवधि, सामुदायिक शौचालय के संबंध में विवादित भूमि के मामले में डी पी आर ओ अभय यादव को संबंधित उपजिलाधिकारी से समन्वय बनाते हुए निस्तारण हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य ससमय पूर्ण हो।आंगनबाड़ी केंद्रों के संबंध में अनारम्भ निर्माण कार्यो के संदर्भ में जिला कार्यक्रम अधिकारी से रिपोर्ट ली गई। निर्माण कार्यो की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा किये जाने के निर्देश डी एम ने दिए।प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संदर्भ में लंबित मामले की रिपोर्ट परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी से लिया गया। तथा शहरी आवास के संदर्भ में अपर जिलाधिकारी से रिपोर्ट ली गई।जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्लांट हेतु भू उपलब्धता की स्थिति के बारे में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए । भू उपलब्धता में किसी भी प्रकार के विवादो का संबंधित उपजिलाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए निस्तारण करने को कहा।बेसिक शिक्षा विभाग से स्कूल के कायाकल्प के अंतर्गत स्कूल के बाउंड्री वॉल कहां कहां आरंभ है कहां कहाँ पूर्ण हो गए हैं इस के संदर्भ में जानकारी ली गई और सभी अनारम्भ व लम्बित निर्माण कार्यो को शीघ्रता से करवाये जाने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से स्वास्थ्य उपकेंद्र, ए एन एम केंद्र हेतु भूमि उपलब्धता के बारे में पूछा तथा उक्त केंद्र हेतु लम्बित सभी मामलों का यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया।वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन में लंबित मामलों के संदर्भ में त्वरित निस्तारण किए जाने हेतु डी एम द्वारा निर्देशित किया गया।जिलाधिकारी ने किसानों का ई के वाई सी, पीएम किसान सम्मान निधि की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, समस्त उपजिलाधिकारीगण, समस्त खंड विकास अधिकारी तथा सभी जनपद स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…

मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking