News Addaa WhatsApp Group Join करें

टोकन जारी कर ऑनलाइन गेहूँ खरीदने वाला यूपी पहला राज्य, 3594 करोड का भुगतान किसानो को

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 31, 2020  |  7:22 AM

1,251 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
टोकन जारी कर ऑनलाइन गेहूँ खरीदने वाला यूपी पहला राज्य, 3594 करोड का भुगतान किसानो को

राज्य सरकार ने किसानों से गेहूं खरीद के लिए ऑनलाइन टोकन देने की व्यवस्था की है। किसान अपनी सुविधानुसार तारीख और समय का टोकन प्राप्त कर रहे हैं। ऐसा करने वाला उतर प्रदेश देश का पहला प्रदेश बना है।
खाद व रसद आयुक्त मनीष चौहान के अनुसार प्रदेश सरकार ने 52 फार्मर्स  प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीसी) के माध्यम से गेहूं खरीदने के लिए किसानों के खेतों तक सीधी पहुंच बनाई है। इससे किसानों को मंडियों में नहीं जाना पड़ रहा है।
ऐसी व्यवस्था राज्य में पहली बार की गई है। भारत सरकार के पोर्टल पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से किसानों से प्रतिदिन 6 से 7 लाख क्विंटल गेहूं खरीदा जा रहा है।
इस पोर्टल के माध्यम से पूरी जांच-पड़ताल के बाद वास्तविक किसानों के खाते में पैसा पहुंच रहा है। इसके जरिए प्रदेश सरकार अब तक 4 लाख 18 हजार 155 किसानों से घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद चुकी है।
अब तक किसानों को 3594 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। एफपीसी की वजह से किसानों को मंडियों में नहीं जाना पड़ रहा और खेत से ही उनकी उपज बिक जा रही है।

आपके लिए और..- कुशीनगर: खेत के किनारे खड़ी पल्सर बाइक चुराकर भाग रहा...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- कुशीनगर: खेत के किनारे खड़ी पल्सर बाइक चुराकर भाग रहा... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking