Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

तमकुहीराज: उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राअधिकारी ने सरकारी शराब के दुकानों का किया जांच

न्यूज अड्डा डेस्क
May 30, 2021, 8:25 AM IST • अब तक 1.4K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • सरकार के दिशा निर्देशों का हर हाल में हो पालन,नहीं तो होगी कार्रवाई-उपजिलाधिकारी

तमकुहीराज!! तरयासुजान थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सरकारी शराब के दुकानों का जांच आचनक उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राअधिकारी ने आबकारी इंस्पेक्टर के साथ किया जिसके बाद अनुज्ञापियों में हड़कंप मच गया। वहीं जांच के दौरान अधिकारियों ने हिदायत दिया कि सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें। नहीं तो दुकानों के साथ अनुज्ञापियों के खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को दिन लगभग बारह बजे के आसपास उत्तर प्रदेश बिहार सीमा से सटे सरकारी शराब की दुकानों का जांच करने उपजिलाधिकारी तमकुहीराज एआर फारूकी, पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचंद कनौजिया ने आबकारी इंस्पेक्टर के साथ तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ बाजार , दाहूगंज ,लतवा चट्टी आदि क़स्बों में स्थित देशी शराब, अंग्रेजी शराब और वियर की दुकानों की जांच किया। जिस दौरान उपजिलाधिकारी तमकुहीराज, पुलिस क्षेत्राधिकारी ने हिदायत देते हुए कहा की हर हाल में सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन हो , दुकानों पर पर्दा लगा कर नियम विरुद्ध बिक्री नही किया जाए। अगर कोटे से अधिक बिक्री की बात सामने आई तो कठोर कार्यवाही दुकानदार पर किया जाएगा।
वही मौके पर जनता से मिल रही शिकायतों पर जांच में कमी नजर आने पर आबकारी इंस्पेक्टर के साथ दुकानदारों को अधिकारियों ने फटकार भी लगाई। साथ ही एक सवाल के जवाब में उपजिलाधिकारी तमकुही ने कहा की बिहार सीमा से लगे सभी तरह की सरकारी शराब की दुकानों पर अधिकारियों की विशेष नजर बनीं हुईं है। और किसी किमत पर अवैध कारोबार नहीं होने दिया जाएगा।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi