News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज:- एक मुश्त समाधान योजना में कैम्प लगाकर बिजली विभाग ने वसुला चालीस हजार रुपए

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 23, 2021  |  5:48 PM

555 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज:- एक मुश्त समाधान योजना में कैम्प लगाकर बिजली विभाग ने वसुला चालीस हजार रुपए

तमकुहीराज:- सेवरही विकासखंड अंतर्गत तरया सुजान विद्युत सब स्टेशन के अभियंता यशवंत कुशवाहा ने शनिवार 23 अक्टूबर को सलेमगढ़ शिव मंदिर पर एक मुश्त समाधान योजना के तहत आज सुबह लगभग 10:00 बजे से शाम के 4:00 बजे तक अपने विभाग के लाइनमैनो के साथ कैम्प कर के चालीस हजार रु0 की वसूली किया। साथ ही दस लोगों का विद्युत कनेक्शन भी काटा गया । अभियंता यशवंत कुशवाहा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई है । इसे देखते हुए निगम ने एकमुश्त समाधान योजना लागू की है । यह योजना 30 नवंबर तक रहेगी । इस योजना में 2 किलो वाट तक के घरेलू और कामर्शियल उपभोक्ताओं का संपूर्ण ब्याज और 2 किलो वाट से ऊपर के उपभोक्ताओं का 50% ब्याज माफ है । किसानों द्वारा लिए गए प्राइवेट ट्यूबवेल कनेक्शन का भी संपूर्ण ब्याज माफ कर दिया गया है । इस योजना के बारे में उपभोक्ताओं को पहले ही प्रचार करके बताया गया है । आज फिर से सभी सम्मानित बकाए दार विद्युत उपभोक्ताओं से अपील कर रहा हूं की अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ ले ।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी...

वही कैम्प में संविदा पर काम कर रहे विद्युत कर्मियों के अध्यक्ष अशोक राय भी अपनी टीम के रंगलाल भारतीय ,गोरख यादव, रमेश, मोहन कुशवाहा, श्यामसुंदर भारती, अशोक बहादुर, कुमुद शर्मा, रमेश चौहान, संजीव सिंह सहित दर्जनों लाइनमैन को लेकर उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान

सलेमगढ़,कुशीनगर। सेवरही विकासखंड के ग्राम सभा सलेमगढ़ बाजार में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी…

त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान
त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान के नेतृत्व…

हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली
हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली

कुशीनगर।आम जनमानस को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में…

तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking