News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: बगीचे में मिला बालक की शव, चार दिन से लापता था बच्चा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 30, 2021  |  9:24 AM

1,130 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: बगीचे में मिला बालक की शव, चार दिन से लापता था बच्चा WhatsApp
Responsive image
  • देरशाम मौके पर पहुँचे अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर
  • पुलिस का दावा जल्द होगा खुलासा

कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बंगरा में विगत चार दिन से गायब एक बालक का शव बागीचे में शनिवार के देरशाम मिला है। परिजन ने हत्या की आशंका जताया हैं। मुकामी पुलिस शव को कब्जे में लेकर देरशाम पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। घटना की खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने मौके का जानकारी लिया साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।इस विषय मे मुकामी पुलिस कुछ लोगो को थाना लायी है, पूछ-ताछ जारी है। प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान का कहना है की घटना की खुलाशा जल्द ही कर दी जाएगी।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

बताते चले की शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे रामपुर बंगरा गांव स्थित रानी के बारी (बागीचा) में ग्रामीणों ने एक बालक का शव देखा। पास जाने पर पता चला कि यह शव गांव के ही आठ वर्षीय संदीप पुत्र स्व संजय चौहान का है। यह बालक चार दिन पहले घर से लीची खाने की बात कहकर घर से निकला था, परंतु वापस नहीं लौटा। तभी से परिजन बालक की तलाश में थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तरयासुजान पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची तरयासुजान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। घटना की जनकारी होने पर लगभग साढ़े सात बजे के आस पास अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।इस विषय में प्रभारी निरीक्षण धर्मेन्द्र सिंह का कहना है कि बालक की गुमशुदगी दर्ज कर छानबीच चल रही थी। इसी बीच शव मिलने की सूचना मिली। मामले की छानबीन चल रही है।

सूत्रों को माने तो तरयासुजान पुलिस इस प्रकरण में कुछ महिलाएं के साथ पुरुष को थाना लायी है। जिनसे पूछ-ताछ की जा रही है,पुलिस का दावा है घटना की खुलाशा शीघ्र होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking