News Addaa WhatsApp Group Join करें

दिल्ली में पकड़ा गया ISIS का संदिग्ध आतंकी, अलर्ट पर UP, बलरामपुर रवाना हुई ATS!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 22, 2020  |  11:37 AM

1,089 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दिल्ली में पकड़ा गया ISIS का संदिग्ध आतंकी, अलर्ट पर UP, बलरामपुर रवाना हुई ATS!

दिल्ली में आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी अबू युसूफ की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश को अलर्ट पर रखा गया है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हितेश चंद्र अवस्थी ने पूरे प्रदेश में अतिरिक्त सुरक्षा बरतने का निर्देश दिया है. हर जिले के पुलिस कप्तान को निर्देश दिया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था को और चाक-चौबंध कर दिया जाए.

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा कि दिल्ली में आईईडी के साथ एक व्यक्ति के गिरफ्तारी के बाद पूरे यूपी में भी सतर्कता बरतने के आदेश प्राप्त हुए हैं. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने सभी फील्ड के अधिकारियों को इस मामले में सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है.

यूपी एटीएस, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के संपर्क में है. इंटीलिजेंस ब्यूरो, मिल्ट्री इंटेलिजेंस के अधिकारी लोधी कॉलोनी स्पेशल सेल के ऑफिस में आतंकी से पूछताछ कर रहे हैं. इसके साथ ही यूपी एटीएस की एक टीम बलरामपुर रवाना हो रही है. बताया जा रहा है कि एटीएस की टीम कुछ जगहों पर छापेमारी कर सकती है.

गिरफ्तार आतंकी से हो रही है पूछताछ

गिरफ्तार आतंकी अबू युसूफ से पूछताछ की जा रही है. दिल्ली पुलिस, यूपी एटीएस और केंद्रीय एजेंसियों की टीम पूछताछ कर रही है. उससे पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने कब और कहां-कहां की रेकी की? आईईडी कहां से लाया? दिल्ली में किसके संपर्क में थे और कितने साथी हैं? ट्रेनिंग कब और कहां हुई?

इसके साथ ही उससे पूछा जा रहा है कि वह कितनी बार दिल्ली आ चुका है? दिल्ली में क्या निशाने पर था? पैसे कहां से मिलते थे? आपस में किस तरह कम्यूनिकेट करते थे? ठिकानों के बारे में पूछताछ हो रही है? मोबाइल फोन को खंगाला जा रहा है. बताया जा रहा है जांच एजेंसियों को आतंकी बरगलाने की कोशिश कर रहा है.

उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी

दिल्ली से आतंकी की गिरफ़्तारी के बाद पूरे यूपी में भी सतर्कता बरतने के आदेश प्राप्त हुए हैं. पुलिस महानिदेशक महोदय ने सभी फ़ील्ड के अधिकारियों को इस मामले में सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निर्देशित किया है. सूत्रों के मुताबिक डीजीपी से बात के बाद गृह सचिव ने मुख्यमंत्री को पूरे मामले की जानकारी दी है.

फिदायीन अटैक की तैयारी में था आतंकी

गिरफ्तार आतंकी दिल्ली में लोन वुल्फ अटैक करने की फिराक में था. जानकारी के मुताबिक जिस जगह अटैक करना था, वो उस जगह की रेकी भी कर चुका था. उसके पास से विस्फोटक,कारतूस और 30 बोर की पिस्टल भी बरामद हुई है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking