News Addaa WhatsApp Group

नए कोरोना वायरस की आहट से महाराष्ट्र सरकार अलर्ट, कल से शहरी इलाकों में नाइट कर्फ्यू!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 21, 2020  |  7:31 PM

717 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नए कोरोना वायरस की आहट से महाराष्ट्र सरकार अलर्ट, कल से शहरी इलाकों में नाइट कर्फ्यू!

कोरोना वायरस का संक्रमण अभी भी थमा नहीं है. क्रिसमस, न्यू ईयर जैसे त्योहारों को देखते हुए इसके और बढ़ने का अंदेशा लगातार जताया जा रहा है. इसी वजह से कई राज्य सरकारों ने अभी से ही एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. वहीं दूसरी ओर ब्रिटेन में सामने आए कोरोना के नए स्ट्रेन ने भी सरकारों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

ताजा जानकारी के मुताबिक कल से महाराष्ट्र के नगर निगमों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है. बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा यह निर्णय ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन के मद्देनजर ही लिया गया है. उद्धव सरकार के नए आदेश के मुताबिक नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा. यह 5 जनवरी 2021 तक चलेगा.

बता दें कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने आज दोपहर वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी. जिसके बाद राज्य के कुछ हिस्सों में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया. इसके साथ ही उद्धव सरकार ने एक और अहम फैसला लिया है. जिसके मुताबिक अब यूरोपीय देशों और मिडिल ईस्ट के देशों से आने वाले यात्रियों को कल से अनिवार्य इंस्टीट्यूशनल क्वारनटीन से गुजरना होगा. यानी एक तय अवधि तक उन सभी यात्रियों को सरकारी व्यवस्था की देखरेख में रहना होगा. उसके बाद ही वो अपने घर जा सकेंगे.

ब्रिटेन के अलावा भी कुछ देशों में पहुंचा नया स्ट्रेन

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर ब्रिटेन में हाहाकार मचा हुआ है. भारत सहित करीब एक दर्जन देशों ने ब्रिटेन के साथ हवाई सेवाएं स्थगित कर दी हैं. वहीं दूसरी ओर डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के साथ-साथ डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इटली में नए कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है.
ब्रिटेन से एक यात्री रोम पहुंचा था, जिसकी वजह से इटली में नया कोरोना वायरस पाया गया है. फ्रांस में भी नए वायरस को लेकर चेतावनी दी गई है. फ्रांस ने ब्रिटेन के साथ आवाजाही पर रोक लगाते हुए कहा है कि संभवत: उनके यहां भी नया कोरोना वायरस पहुंच चुका है.

संबंधित खबरें
बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज
बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज

 हाटा नगर के चार निजी अस्पतालों की जांच में नहीं दिखे चिकित्सक हाटा कुशीनगर:…

तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

खड्डा, कुशीनगर। कुशीनगर में विगत जुलाई, अगस्त एवं सितंबर से लंबित मानदेय एवं परफॉर्मेंस…

कोटवां: अनन्या पाली क्लिनिक चाइल्ड केयर हास्पिटल पर एक वर्ष के बच्चे की मौत, स्वजनों का हंगामा
कोटवां: अनन्या पाली क्लिनिक चाइल्ड केयर हास्पिटल पर एक वर्ष के बच्चे की मौत, स्वजनों का हंगामा

लगातार कोटवां बाजार में मरीजों एवं तीरमदारो के बीच हो रहे हैं झड़प खड्डा,…

न्यू लाइफ केयर हास्पिटल कोटवां:: पथरी का इलाज कराने गए मरीज का किडनी निकालने का आरोप, मुकदमा दर्ज
न्यू लाइफ केयर हास्पिटल कोटवां:: पथरी का इलाज कराने गए मरीज का किडनी निकालने का आरोप, मुकदमा दर्ज

कोटवां के निजी अस्पताल पर लगे गंभीर आरोप मरीज की किडनी निकालने का मामला…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking