News Addaa WhatsApp Group Join करें

नरेंद्र मोदी कैबिनेट का बड़ा विस्तार, 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ , मंत्रिमंडल विस्तार में UP में खासा जोर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 7, 2021  |  10:14 PM

1,068 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नरेंद्र मोदी कैबिनेट का बड़ा विस्तार, 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ , मंत्रिमंडल विस्तार में UP में खासा जोर WhatsApp
Responsive image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट को ‘नया रूप’ दिया गया है. राष्‍ट्रपति भवन के अशोक हाल में बुधवार को हुए कैबिनेट विस्‍तार में 15 कैबिनेट और 28 राज्‍य मंत्रियों ने शपथ ली है. कैबिनेट फेरबदल में जहां कई नए मंत्री बनाए गए हैं, वहीं अब तक अच्‍छा प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों को ‘प्रमोट’ भी किया गया है. कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों में नारायण राणे, सर्वानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और पशुपति कुमार पारस प्रमुख हैं. किरेन रिजीजू, हरदीप सिंह पुरी और मनसुख मंडाविया सहित कुछ मंत्रियों को राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) से प्रमोट करते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है.

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

मंत्रिमंडल विस्तार में UP पर खासा जोर

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से कार्यक्रम की शुरुआत की इजाजत दिए जाने के बाद सबसे पहले राज्‍यसभा सांसद नारायण राणे ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली जो महाराष्‍ट्र के सीएम का पद संभाल चुके हैं. वे पहले शिवसेना में थे, बाद में कांग्रेस से होते हुए वे बीजेपी में शामिल हो गए. राणे के बाद सर्वानंद सोनोवाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की, खास बात यह है कि वे भी असम के सीएम का पद संभाल चुके है. सोनोवाल, मोदी सरकार के पहले कार्यक्रम में खेल मंत्री संभाल चुके हैं. इससे बाद बारी थी डॉ वीरेंद्र कुमार (कैबिनेट मंत्री ) की जो मध्‍यप्रदेश की टीकमगढ़ सीट से बीजेपी सांसद हैं. मध्‍य प्रदेश के एक अन्‍य सांसद (राज्‍यसभा) ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने इसके बाद कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की, वे कांग्रेस ने पिछले वर्ष ही बीजेपी में शामिल हुए हैं और उनकी गिनती एमपी के कद्दावर नेताओं में होती है. ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, मनमोहन सिंह सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं. बिहार के रामचंद्र प्रसाद सिंह (कैबिनेट मंत्री ) ने भी शपथ ग्रहण की. अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव रहे अश्विन वैष्‍णव ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली, वे ओडिशा से बीजेपी के राज्‍यसभा सांसद हैं. रामचंद्र प्रताप सिंह और अश्विनी वैष्‍णव प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं. NDA के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी के पशुपति पारस ने इसके बाद कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली, पशुपति और उनके भतीजे चिराग पासवान की बीच एलजेपी का अंदरूनी कलह हाल ही में सुर्खियों में रहा है. बिहार की नीतीश कुमार सरकार में भी वे मंत्री रह चुके हैं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking