News Addaa WhatsApp Group Join करें

नहींं रहे उम्दा कलाकार चरित्र अभिनेता ठाकुर सज्जन सिंह,अस्पताल में लीं अंतिम सांसें.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Aug 9, 2021  |  1:17 PM

1,592 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नहींं रहे उम्दा कलाकार चरित्र अभिनेता ठाकुर सज्जन सिंह,अस्पताल में लीं अंतिम सांसें.।

मुंबई.।टेलीविजन की चर्चित धारावाहिक ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ स्टार प्लस की प्राईम टाईम में चरित्र अभिनेता की उम्दा जीवंत किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता ठाकुर सज्जन सिंह (अनुपम राधेश्याम ओझा) का रविवार 08.08. 21 को देर शाम मुंबई के गोरेगांव स्थित एक नीजी अस्पताल लाईफ लाईन में ईलाज के दौरान 63 वर्ष के उम्र में निधन हो गया। वे किडनी के बिमारी के कारण लंबे समय से परेशान चल रहे थें।उनका जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के बेला प्रतापगढ़ में 20.09.1957 को हुआ था।उनकी प्रांरभिक शिक्षा प्रतापगढ़ में संपन्न हुई।वे लखनऊ के भारतेंदु नाट्यम अकादमी से सन्1983 -1985 तक थियेटर की पढाई करने के पश्चात दिल्ली के श्रीराम सेंटर रंगमंडल में काम शुरू किया। बाद में नेशनल स्कुल आँफ ड्रामा से जुड़ गये। उन्हें टेलीविजन इंडस्ट्रीज में बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल का खिताब भी मिल चुका है।ठाकुर सज्जन सिंह ने ज्यादातर चरित्र अभिनेता के रुप में निगेटिव भूमिका में बेहतरीन रोल अदा किया.।शेखर कपूर की द बैंडिट क्वीन,शक्ति, हल्ला बोल,पानसिंह तोमर, दुश्मन, सत्या,कच्चे धागे,लगान,लज्जा के अलावे द लिटिल बुद्धा,स्लमडॉग मिलेनियर, द वारियर्स और र्थेड फिल्मों में भी काम किया।
चरित्र अभिनेता ठाकुर सज्जन सिंह के निधन पर तमाम राजनीतिक लोगों में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी जी कु़डा(प्रतापगढ़) के पूर्व कबिना मंत्री रघुराज प्रताप सिंह “राजा भैय्या” और महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह,राष्ट्रीय सवर्ण सेना के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ठाकुर मंगल सिंह मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार लालप्रताप सिंह ने गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संवेदना प्रकट किया है।

आपके लिए और..- ट्रेनों का शातिर चोर जीआरपी के शिकंजे में, सात मुकदमों...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) अपनी वेब सीरीज़ “Aukaat…

चलो रे डोली उठाओ कहार भोजपुरी फिल्म की शुटिंग की हुई शुरूआत 
चलो रे डोली उठाओ कहार भोजपुरी फिल्म की शुटिंग की हुई शुरूआत 

कुशीनगर।जनपद के अहिरौली बाजार क्षेत्र के जगदीशपुर में भोजपुरी फिल्म ‘चलो रे डोली उठाओ…

कप्तानगंज: कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
कप्तानगंज: कजरी उत्सव का हुआ आयोजन

कप्तानगंज/कुशीनगर। रविवार को तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीगंज में स्थित दरबार पैलेस में भारतीय लोक…

कुशीनगर बुद्ध पीजी कॉलेज में भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का हुआ आयोजन
कुशीनगर बुद्ध पीजी कॉलेज में भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का हुआ आयोजन

मैत्री महोत्सव भारत नेपाल के संबंधों को स्वर्ण अक्षरों में कर रहा अंकित- खेमराज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking