News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नौरंगिया: बदायूं सांसद ने अग्नि पीड़ितों में राहत सामग्री किया वितरित!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 5, 2020  |  2:01 PM

1,208 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: बदायूं सांसद ने अग्नि पीड़ितों में राहत सामग्री किया वितरित! WhatsApp
Responsive image

पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के सिसवा गोइती के नोनियापट्टी टोला पहुँच बदायूं सांसद ने अग्नि पीड़ितों में राहत सामग्री वितरित करते हुए उन्हें आवासीय भूमि आवंटित करवाने का आश्वासन दिया।
क्षेत्रीय विधायक व श्रम एवं सेवायोजन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री सांसद बदायूं संघमित्रा मौर्य ने बृहस्पतिवार दिन के 12 बजे के करीब भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उक्त गांव के अग्निपीड़ितों के बीच पहुंच भोजन सामग्री एव जरूरी बर्तनों आदि का एक दर्जन पीड़ित परिवार की महिला मुखिया को वितरित किया।उन्होंने पीड़ितों से सहानुभूति व्यक्त करते हुए पात्र परिवारों को तीन तीन डिसमिल भूमि आवास हेतु उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन से सप्ताह भीतर कार्यवाही का निर्देश दिया।इस दौरान प्रशासन की तरफ से हल्का लेखपाल कानूनगों,सप्लाई इंस्पेक्टर सहित थानाध्यक्ष मय फोर्स मौजूद रहे जबकि सांसद के साथ मंत्री पीआरओ रामेश्वर कुशवाहा,सूर्यप्रकाश शुक्ला,पिपरा बाजार मंडल अध्यक्ष भाजपा महेश रौनियार,महामंत्री विश्वजीत राय,उपाध्यक्ष,लल्लन जायसवाल नीरज तिवारी,रितिक सिंह,विन्ध्वासिनी श्रीवास्तव, दिनेश चौधरी, सिद्धार्थ कुशवाहा, अनिल राय,दुर्गेश राय,नित्यानन्द पाण्डेय,संतोष गुप्ता,आशुतोष मिश्रा,सौरभ सिंह,बिरेन्द्र सिंह सहित ढेरों समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking