News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नौरंगिया: सांसद बिजय दूबे ने बैदिक मन्त्रोच्चार के बीच 20 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 23, 2021  |  7:49 PM

1,079 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: सांसद बिजय दूबे ने बैदिक मन्त्रोच्चार के बीच 20 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकासखंड के ग्राम पंचायत नौरंगिया में सांसद बिजय दूबे ने बैदिक मन्त्रोच्चार के बीच 20 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।इस दौरान लोकगीत कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ और जरूरत मन्द लोगों के बीच कम्बल का भी बितरण किया गया।
सांसद बिजय दुबे द्वारा गोद लिए ग्राम पंचायत नौरंगिया में पोखरा सुंदरीकरण,मुक्तिधाम सहित 20 परियोजना का लोकार्पण किया।इस दौरान लोक गीत गायिका अंजली पाठक ने गणेश बन्दना से शुरूआत कर पारम्परिक गीतगाकर लोगों का मनोरंजन किया।गायक मनोज पाण्डेय ने भी भजन से लोगों में भक्ति भावना का संचार किया।कार्यक्रम का संचालन मजीबुल्लाह राही ने किया।कार्यक्रम के आयोजक ग्रामप्रधान प्रतिनिधि सन्तोष तिवारी ने सांसद सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया।जरूरत मन्दो को कम्बल बितरण भी किया गया।कार्यक्रम को बरिष्ठ भाजपा नेता डॉ निलेश मिश्रा,भाजपा जिला महामंत्री बिबेकानन्द पाण्डेय,अजय गोबिन्द राव आदि ने सम्बोधित किया।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष बृजेश मिश्रा,हरगोविंद रौनियार, सोनू तिवारी,कुणाल राव,सदाशिव तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking