News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया: हाईटेंशन लाइन के तार के चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत, एक युवती गंभीर रूप से झुलसी!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 1, 2020  |  8:17 AM

1,408 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: हाईटेंशन लाइन के तार के चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत, एक युवती गंभीर रूप से झुलसी!

विश्वजीत राय/न्यूज अड्डा

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पड़री मेहदिया चौराहे पर बुधवार की रात इग्यार हजार वोल्टेजहाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई युवक चौराहे पर समान खरीद रहा था आचानक तार टूट कर उनके ऊपर गिर गया और लाइन के चपेट में आ जाने से उनकी मौके पर मौत हो गई। उक्त गांव निवासी मनोज मद्धेशिया उर्फ कल्लू मद्धेशिया उम्र 26 बर्ष बुधवार की रात करीब 8:00 बजे गांव के चौराहे पर ही खरीददारी कर रहे थे चौराहे के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूट कर उनके ऊपर गिर पड़ा उसकी चपेट में आने से मनोज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि खजुरी निवासी निधि 17 बर्ष गंभीर रूप से झुलस गई सड़क पर गिरे तार से चिंगारी निकलते देख चौराहे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई । गांव के लोग युवक का शव रखकर बिजली निगम से मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं युवती का इलाज चौराहे पर चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुचकर कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने परिजनों को शोक संतप्त सांत्वना दिया।और साथ ही लापरवाह जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही के लिए थाने के निर्देशित किया तथा मृतक परिवार को कृषक दुर्घटना बीमा दिलाने के लिए भी विधुत विभाग के अधिकारी एवं जिला जिलाधिकारी को निर्देशित किया।स्थानीय थाना के पुलिस को घटना की जानकारी होने पर मय फोर्स के साथ पहुचे थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने गांव के लोगो एवं परिजनो को समझा कर शव को अपने कब्जे में ले पी.एम. हेतु भेज दिया।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking