सुकरौली/कुशीनगर।पंचायत चुनाव में मतगणना का कार्य पिछले दिन से शुरू होकर आज समाप्त हो गया।सुकरौली के नेहरू इंटर कालेज को मतगणना केंद्र बना कर मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में मतदान के बाद सुरक्षित रखा गया था।मतगणना स्थल पर सुबह से ही लोगो का जमावड़ा लगना शुरू हो गया।प्रत्याशी सहित उनके एजेंट को जारी पास से लोगो को अंदर भेजा गया।चूँकि सरकार ने किसी भी दशा में गाइडलाइन का पालन करने के सख्त निर्देश जारी किए थे।किंतु लोग बेपरवाह दिखे जबकि प्रशासन समय समय पर दिशा निर्देश जारी करता दिखा ताकि नियमो का पालन कराया जा सके।इसके लिए उन्हें कड़ी मशक्कत भी करनी पड़ी।वोटों की गिनती के लिए 44 डेस्क बनाये गए थे।जहाँ मतगणना का काम सुबह से ही शुरू हो गया।दोपहर बाद से जैसे जैसे नतीजे आने शुरू हुए लोगो के चेहरों पर कही खुशी कही गम दिखाई देने लगा।ब्लॉक में तीन जिला पंचायत सदस्य,66 ग्राम प्रधान तथा 82 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वोटों की गिनती की प्रक्रिया दो दिन पूरी हुई।सबसे पहले बीडीसी वार्ड नं 1 में रामपुर बुजुर्ग के मीना देवी की घोषणा हुई।विजेता प्रधान के रूप में हासखोर के मनीष शाही, मोहनपुर के उदयभान सिंह,पिपरही से सुमित्रा देवी, अवरवां से दौलत देवी की घोषणा से हुई।पंचायत चुनाव के विजेताओं की स्थिति से कुछ जगह पिछले बार चुनाव हारने वाले विजेता बने तो कही प्रतिनिधि के रूप में नए चेहरे सामने आए। साथ ही जिला पंचायत सदस्य के रूप में वार्ड नंबर 23 (सुकरौली उत्तरी) – इंद्रमणि कनौजिया,वार्ड नंबर 24(सुकरौली मध्य) – जामवंती देवी,वार्ड नंबर 25(सुकरौली दक्षिणी) – अजय सिंह भीम ने चुनाव जीते।मतगणना स्थल पर आयुक्त जयंत नार्लीकर तथा जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था सहित मतगणना कार्यो का जायजा लिया।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…