News Addaa WhatsApp Group

पटहेरवा: लग्जरी बस के डिक्की में खलासी की लाश रखकर तय की 40 किलोमीटर की दूरी, हादसे में हुई थी मौत, जानिये पूरी कहानी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 3, 2020  |  8:22 PM

1,247 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटहेरवा: लग्जरी बस के डिक्की में खलासी की लाश रखकर तय की 40 किलोमीटर की दूरी, हादसे में हुई थी मौत, जानिये पूरी कहानी

कुशीनगर के पटहेरवा थाना परिसर में शनिवार की सुबह एक बस चालक ने मार्ग दुर्घटना में हुई मृत खलासी का शव लेकर पटहेरवा थाने पहुंचा तो सभी पुलिसकर्मी अवाक रह गये। चालक से पूछताछ में पता चला कि बिहार प्रांत के गोपालगंज के आस-पास खलासी की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी थी। चालक शव को बस की डिक्की में रखकर थाने की तलाश में करीब 40 किमी दूर पटहेरवा तक आ पहुंचा।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

बिहार के मोतिहारी से 60 मजदूरों को लेकर पंजाब के भटिंडा जा रही लग्जरी बस गोपालगंज के पास पुल मरम्मत के कारण जाम में रात करीब तीन बजे फंस गई। इसी दौरान बस का खलासी राजू निवासी भटिंडा बस से नीचे उतर रहा था कि बगल से गुजरे किसी वाहन की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। बस चालक सोनू कुमार निवासी हरदोई उसके शव को बस की डिक्की में रखकर हाइवे पर थाने की तलाश करते हुए करीब 40 किमी की दूर पटहेरवा थाने पहुंच गया।

उसने खलासी के शव को थाना परिसर में उतार दिया तथा घटना के सबंध में पुलिस को बताया। पुलिस ने बस में बैठे मजदूरों से पूछताछ की तो पता चला कि गोपालगंज जिले के पास पुल की मरम्मत हो रही थी। जहां वाहनों का लंबा जाम लगा था। जाम खुलते ही वाहन तेजी निकलने लगे। इसी दौरान बस से नीचे उतरे खलासी को किसी वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मजदूरों से पूछताछ के बाद पुलिस बस चालक से मोबाइल नंबर लेकर मृतक के परिजनों व गोपालगंज पुलिस से बातचीत की। फिलहाल पुलिस बस व शव को अपने कब्जे में लेकर घटना के संबंध में ठोस प्रमाण गोपालगंज पुलिस से जुटा रही है।

क्या कहते है इंसेक्टर पटहेरवा

घटना के बारे में बिहार प्रांत की गोपालगंज पुलिस को सूचित किया गया है। घटना वहीं की है। जरूरत पड़ी तो मुकदमा दर्ज कर संबंधित थाने को स्थानांतरित कर दिया जाएगा: अतुल्य कुमार पांडेय, निरीक्षक,पटहेरवा

संबंधित खबरें
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking