News Addaa WhatsApp Group Join करें

पत्रकार की मौत पर विपक्ष हमलावर, कांग्रेस बोली- ये यूपी के जंगलराज का क्रूर चेहरा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 22, 2020  |  5:02 AM

1,058 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पत्रकार की मौत पर विपक्ष हमलावर, कांग्रेस बोली- ये यूपी के जंगलराज का क्रूर चेहरा WhatsApp
Responsive image

गाजियाबाद में बदमाशों की गोली से घायल हुए पत्रकार विक्रम जोशी ने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया. अब कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों ने इस मामले में सरकार को घेरा है.

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

  • गाजियाबाद में बदमाशों की गोली से पत्रकार की मौत
  • कांग्रेस-AAP ने योगी सरकार पर किया तीखा वार

यूपी में कानून व्यवस्था लगातार सवालों के घेरे में है. पहले कानपुर में 8 पुलिसवालों को मार दिया गया और अब गाजियाबाद में बदमाशों ने एक पत्रकार को गोली मार दी. पत्रकार विक्रम जोशी की बुधवार सुबह मौत हो गई. इस मामले पर अब सियासी बयानबाजी तेज़ हो गई है और कांग्रेस की ओर से प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला गया है.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इसे यूपी के जंगलराज का क्रूर चेहरा बताया है. अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट में लिखा, ‘गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी नहीं रहे, उनकी गलती यह थी कि उन्होंने अपनी भांजी के खिलाफ हो रही छेड़खानी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पीड़ित परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.’

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा कि ये उप्र के जंगलराज का क्रूर चेहरा है, सरकार अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश का दावा करती रही. दूसरी तरफ बेगुनाहों की हत्या होती रही. आम नागरिकों को सुरक्षा देने में सरकार नाकाम है, मुख्यमंत्री को सार्वजनिक तौर पर उप्र की जनता से माफी मांगनी चाहिए.

कांग्रेस नेता से पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को ही अस्पताल पहुंचकर पत्रकार का हालचाल जाना था. यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार बदमाशों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है, दिनदहाड़े अब तो पत्रकार के ऊपर भी बदमाश हमला करने लगे हैं. संजय सिंह ने मांग की कि पीड़ित पत्रकार परिवार को उनकी तरफ से भी आर्थिक मदद दी जाएगी.

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि गाजियाबाद में सोमवार की रात को बदमाशों ने पत्रकार विक्रम जोशी को गोली मार दी थी. विक्रम ने कुछ बदमाशों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी, आरोप था कि उनकी भांजी को लगातार छेड़ा जा रहा है और उसे परेशान किया जा रहा है. सोमवार रात को बदमाशों ने पत्रकार को घेरकर गोली मारी, ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking