News Addaa WhatsApp Group Join करें

पालघर◆जिला मुख्यालय पर पुलिसकर्मियों द्वारा “हर घर तिरंगा” रैली का वृहद आयोजन संपन्न.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Aug 9, 2022  |  2:31 PM

842 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर◆जिला मुख्यालय पर पुलिसकर्मियों द्वारा “हर घर तिरंगा” रैली का वृहद आयोजन संपन्न.। WhatsApp

पालघर.। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रुप में मना रहा भारत वर्ष में राष्ट्रीय ध्वज तिंरगा के सम्मान में तैयारियों के साथ उमंग उत्साह की पराकाष्ठा से लवरेज सरकारी,गैरसरकारी महकमे व सामाजिक संगठनों के साथ हर देशप्रेमी जन इस शुभ घड़ी को फिर से आत्मसात करने के लिए आहलादित नजर आ रहे है।समूचें देश में 13-15 अगस्त 2022 तक घर-घर,हर घर तिंरगा ध्वज मकानों के उपर फहराने का अंतिम रुप दिया जा रहा है.।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

विश्व आदिवासी दिवस के पूर्व संध्या पर सोमवार सायं पालघर पुलिस अधिक्षक बालासाहेब पाटिल के निर्देशन पर जिला पुलिसकर्मियों की ओर से जिला मुख्यालय स्थित चार रास्ता से हुतात्मा चौक (पांचबत्ती) तक आयोजित “हर घर तिरंगा” विशाल पदयात्रा रैली में पुलिस के तमाम आला अधिकारी,कर्मचारी,तमाम विद्यालयों के विद्यार्थी,सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्यजन समेत तकरीबन 800 लोगों ने चार रास्ता से पांचबत्ती तक जिला पुलिस के बैंड दस्ते के साथ राष्ट्रीय गान के धुन पर गर्व के अनुभूतियों के साथ शामिल हुए.।


जिला पुलिस दल की ओर से आयोजित “हर घर तिरंगा” पदयात्रा रैली में जिलाधिकारी गोविंद बोडके,पुलिस अधिक्षक बालासाहेब पाटिल के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधिक्षक प्रकाश गायकवाड़,उपविभागीय पुलिस अधिकारी नीता पड़वी,पुलिस उपाधिक्षक (गृह) शैलेश काले व सेंट जाँन महाविद्यालय,सोनेपंत दांडेकर महाविद्यालय,आनंदाश्रम विद्यालय, टि्ंवकल स्टार विद्यालय के विद्यार्थीयों ने सहभागिता दिखाई.।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking