News Addaa WhatsApp Group Join करें

पालघर●औद्योगिक क्षेत्र तारापुर के भगेरिया इंडस्ट्रीज विस्फोट में 3 की मौत 12 घायल.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Oct 27, 2022  |  3:39 AM

2,015 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●औद्योगिक क्षेत्र तारापुर के भगेरिया इंडस्ट्रीज विस्फोट में 3 की मौत 12 घायल.।

पालघर.। औद्योगिक क्षेत्र तारापुर के प्लाट नं.डी-17 में स्थित रसायन बनाने वाली मेर्सस भगेरिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड में बुधवार सायं 4.30 बजे के आसपास हुए भयंकर विस्फोट के बीच 3 कामगारों की मौत और अन्य 12 जनों की घायल होने की खबर प्रथमदृष्टया मीडिया में आ रही है।

हालांकि घायलों को फौरन उपचार के लिए स्थानीय नीजी शिंदे हास्पिटल में बोईसर पुलिस और अग्निशमन दल की मदद से पहुँचाया गया है। जहां कुछेक की हालत स्थिर बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि सभी कामगार ठिकेदार के पास कार्यरत थें.।


प्राप्त समाचार के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र तारापुर के मेर्सस भगेरिया इंडस्ट्रीज लि.में टेक्सटाईल्स कारखानों के कपडों में कलर का काम आने वाली गामा रसायन का उत्पादन का कार्य शुरु होने के दौरान बुधवार की शाम तकनीकी गड़बडिय़ों के कारण रियेक्टर में भयंकर विस्फोट के पश्चात वहां काम कर रहे 3 कामगारों की मौत और 12 घायल हो गये.। आननफानन में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे बोईसर थाने के नवनियुक्त थानाध्यक्ष प्रदीप ब.कसबे ने अपने दल बल के साथ अग्निशमन दल के कर्मियों के सहयोग से घायलों को अस्पताल पहुँचाने की कोशिश की.।

घायलों का हालचाल जानने के लिए फौरन बोईसर के शिंदे हास्पिटल पहुंची पालघर जिला परिषद अध्यक्षा वैदेही वाढाण ने चिकित्सकों से जरूरी सलाह लेते हुए समुचित ईलाज के लिए कहा है।


मृतक कामगारों के बारे में मीडिया में आ रही जानकारी के मुताबिक गोपाल गुलजारी लाल सिसोदिया(35),पंकज यादव (32),सिकंदर कुमार गोस्वामी (27) वर्ष के नाम सामने आ रहे है तथा दुर्घटना में घायलों की जानकारी इसप्रकार बताई जा रही है।
1:-मुकेश चेनू दास(33)
2:-श्रवण मुरारी दास(33)
3:-हिमांशु प्रमोद पाठक(30)
4:-घनश्याम रामप्यारे निषाद(45)
5:-देवेंद्र कुबेर यादव(22)
6:-अरुण ओमप्रकाश पटेल(27)
7:-राजू कुंजीलाल पासवान(40)
8:-हंसराज लालधारी यादव(40)
9:-नारायण श्रीकिशोर मिश्रा(24)
10:-सुनील हिरा (31)
11:-भवानी रामसजीवन सिंह(19)
12:-श्रीराम मनिलाल मेहता (18)

आपके लिए और..- डीजे पर गाने के विवाद में बहा खून, चार गिरफ्तार...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…

वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)
वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)

तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को…

डीजे पर गाने के विवाद में बहा खून, चार गिरफ्तार व एक बाल अपचारी दबोचा गया
डीजे पर गाने के विवाद में बहा खून, चार गिरफ्तार व एक बाल अपचारी दबोचा गया

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना…

कुशीनगर: झाड़ियों मे मिला शव, घटना के कारणों मे जुटी पुलिस
कुशीनगर: झाड़ियों मे मिला शव, घटना के कारणों मे जुटी पुलिस

सुकरौली/कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र केअंतर्गत पड़री ग्राम सभा में एक ईंट-भट्ठे के पास झाड़ियों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking