News Addaa WhatsApp Group Join करें

पालघर●जिला पुलिस के “आपरेशन आँल आऊट” में जिले में चली बड़ी कारवाई.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jan 29, 2022  |  8:10 PM

1,042 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●जिला पुलिस के “आपरेशन आँल आऊट” में जिले में चली बड़ी कारवाई.।

16 थानों के 28 ठिकानों पर नाकाबंदी और 21 जगहों पर पुरी रात चली कांबिंग आपरेशन.।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पालघर.।जिले में अपराधों पर अंकुश लगाते हुए अपराधियों में डर पैदा करने तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना भलिभांति पुख्ता करने को लेकर पुलिस अधिक्षक पालघर दत्तात्रेय शिंदे के निगरानी में अपर पुलिस अधिक्षक समेत 5 उपविभागीय पुलिस अधिकारियों,10 पुलिस निरीक्षक,11 सहायक पुलिस निरीक्षक,19 पुलिस उपनिरीक्षक और 267 पुलिस कर्मियों के सक्रियता स्वरूप दिनांक 28/29 जनवरी की रात 11.00 बजे से सुबह 5.00 बजे तक एक साथ “आपरेशन आँल आऊट” का तीन नियोजित तरिके नाकाबंदी,एक्शन टीम फौरी कारवाई दस्ता और कांबिंग आपरेशन के रुप में अपराधियों की खोजबीन के लिए बड़ी कार्यवाही का आयोजन 16 थानों के 28 महत्वपूर्ण ठिकानों व 21 जगहों पर कांबिंग आपरेशन के रुप सुनयोजित तरिके से संपन्न हुआ। जिसमें स्वयं पुलिस अधिक्षक की ओर से सहभागिता एवं पुलिस कर्मियों की ओर से बड़ी सक्रियता दिखाई गयी।

आपके लिए और..- चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा...


    “आपरेशन आँल आऊट” में 167 वाहन धारकों पर अपराधिक मुकदमे एवं 02 नामजद वांक्षित अभियुक्तों की गिरफ्तारी,दारुबंदी कानून के अंतर्गत 5 मुकदमें दाखिल करते हुए 71 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की दिनचर्या का एक साथ जांच पड़ताल किया गया।


जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय पालघर की ओर से मिल रही जानकारी के मुताबिक “आपरेशन आँल आऊट” के जरिये पालघर पुलिस ने 31 आरोपियों को अपराधिक मामलों की जांच,18 वारंटियों को सम्मन, नियमों की अवहेलना के 1 मुकदमा, सीआरपीसी की धारा 107 में 01 और 109 में 10 आरोपियों पर कारवाई सुनिश्चित की गयीं।


पालघर पुलिस द्वारा अपराधियों में दहशत एवं कानून सुव्यवस्था को लेकर चलाये गये “आपरेशन आँल आऊट” के जरिए मोटर वाहन कानून 1988 के अंतर्गत 117 वाहन धारकों पर नियमों के अनुसार कार्यवाही करते हुए 51,600/- रुपयें की आर्थिक दंड भी पालघर पुलिस की ओर से वुसुला गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking