खड्डा (कुशीनगर)। विकास खंड खड्डा के मठिया बुजुर्ग गांव में ऐतिहासिक मठिया मेले के 98वें वर्ष आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला संयोजक एवं कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने अपने पैतृक निवास मठिया बुजुर्ग में मेला पदाधिकारियों, सदस्यों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मेले की व्यवस्थाओं, आयोजन की रूपरेखा और ग्रामीणों की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में सांसद विजय कुमार दूबे ने मेले की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए आयोजन को सफल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों के सुझाव सुने और आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियों को समय से पूरा करने पर चर्चा की। मेले की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
मेला संयोजक सांसद विजय कुमार दूबे के परिवार की ओर से आयोजित होने वाला यह मेला इस वर्ष अपने 98वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रामलीला 25 अक्टूबर से शुरू होगा। 30 अक्टूबर को रावण दहन का आयोजन किया जाएगा, जबकि 31 अक्टूबर को विराट दंगल प्रतियोगिता आयोजित होगी।
मठिया मेले में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आसपास के गांवों के साथ ही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचते हैं। मेले का प्रमुख आकर्षण विराट दंगल होता है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से नामी-गिरामी पहलवान अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करते हैं। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी जुटते हैं। मठिया मेला क्षेत्र की पुरानी सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान का प्रतीक है। वर्षों से आयोजित हो रहे इस मेले से आसपास के गांवों के लोगों की आस्था और भावनाएं जुड़ी हुई हैं। 98वें वर्ष के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। बैठक में मेले की ऐतिहासिक गरिमा को बनाए रखते हुए इसे सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर सहमति बनी।
कार्यक्रम का संचालन कुणाल राव ने किया। इस दौरान मेला सह-संयोजक अनुज दुबे, मेला व्यवस्थापक गोरख यादव,जिला अध्यक्ष प्रधान संघ संतोष मणि त्रिपाठी,ग्राम प्रधान संतोष यादव, मण्डल अध्यक्ष दिग्विजय शर्मा, अनुपम दूबे,पशुराम जायसवाल, राजन गौड़, प्रेम सिंह, विनय सिंह, विनय मिश्रा, अंकित सिंह, राहुल सिंह,सहित मेला समिति के सदस्य और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…