News Addaa WhatsApp Group

पालघर●पुलिस मुख्यालय में शोर्य की शहादत स्मृति दिवस पर जवानों को भेंट आदरांजलि.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Oct 21, 2021  |  7:40 PM

685 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●पुलिस मुख्यालय में शोर्य की शहादत स्मृति दिवस पर जवानों को भेंट आदरांजलि.।
पालघर.। समूचें भारतवर्ष में वीरगति को प्राप्त पुलिस जवानों की अतुलनीय राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत शहादत की स्मृति दिवस 21 अक्टूबर को शोर्य की आदरांजलि स्वरूप पालघर नवीन पुलिस मुख्यालय पर जिलाधिकारी डाँ. माणिक गुरसल, पुलिस अधिक्षक दत्तात्रेय शिंदे  समेत अपर पुलिस अधिक्षक प्रकाश गायकवाड़ की ओर से शहीद स्मृति स्तंभ पर भाववीनी श्रद्धांजलि के साथ पुष्प चक्र भेंट दी गयी।
    ●शहादत की याद की ऐसी है शोर्य गाथा●
   ज्ञातव्य रहे कि आज से कुछ 61 वर्ष पूर्व भारत के लेह लद्दाख में चीन- भारत सीमा पर वर्फो से अटीपटी हाँट स्प्रिंग नामक निर्जन स्थान पर दो जांबाज गस्ती दल के सिपाही को अचानक गायब होने के उपरांत दुसरे दिन 21 अक्टूबर सन् 1959 को साथी गस्ती दल के जवानों को ढुंढने निकले आईटीबीपी के पुलिस उपाधिक्षक करण सिंह व सीआरपीएफ के एक अधिकारी समेत 20 पुलिस जवानों की टुकड़ी पर चीनी सैनिकों की ओर से घात लगाकर की गयी कायराना हमले को मूँहतोड़ टक्कर देते हुए 10 जवानों की अप्रीतम शहादत की गौरवशाली याद में भारतीय पुलिस बल की ओर से हर वर्ष उनके अभूतपूर्व शोर्य को आदरांजलि देते हुए नतमस्तक हो शहादत को सलाम करते 21 अक्टूबर को स्मृति दिवस के रुप में मनाता है।
      ●पुलिसकर्मियों ने दी शहादत को रायफल झाड़ते आदरांजलि.।●
     पालघर जिला पुलिस मुख्यालय पर आयोजित शहिदों की शहादत की याद में स्मृति दिवस के कार्यक्रम में 1 सितंबर 2020 से 31 अगस्त 2021 तक कर्तव्यनिष्ठा से सेवा करते समूचें देश की 377 पुलिस अधिकारी व कर्मचारीयों के नामों का उल्लेख उपविभागीय पुलिस अधिकारी पालघर नीता पाडवी,पुलिस उपाधिक्षक गृह शैलेश काले की ओर से करने के साथ पालघर पुलिसकर्मियों की ओर से 3 बार रायफल की फैरी झाड़कर शहिद जवानों की शोर्य का मानवंदना किया गया.।

आज की हॉट खबर- नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची...

संबंधित खबरें
चौकीदारों ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
चौकीदारों ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्राम प्रहरी (चौकीदार) संघ ने सौंपा ज्ञापन खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

सर्पदंश के बाद ईलाज के दौरान किशोर की हुई मौत
सर्पदंश के बाद ईलाज के दौरान किशोर की हुई मौत

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप सुकरौली/कुशीनगर।हाटा कोतवाली के देवतहां सुकरौली…

नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन डुमरी टोला लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार…

बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking