News Addaa WhatsApp Group Join करें

पालघर●फिरौती के लिए नेवीमैन के मौत का पुलिस ने किया राजफाश.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Feb 24, 2021  |  11:28 PM

1,245 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●फिरौती के लिए नेवीमैन के मौत का पुलिस ने किया राजफाश.। WhatsApp
Responsive image

●लाखों के कर्ज में डुबे नेवीमैन ने साजिशतन की आत्महत्या।
पालघर.।चैन्नई विमानतल से नेवीमैन सूरजकुमार की फिरौती के लिए अपहरण और पांच दिन बाद पालघर जिले की घोलवड़ थाने के वेवजी ईलाके से मिले अधजला बेहोश युवक की अस्पताल में मौत की पालघर पुलिस ने राजफाश कर दिया है।
पालघर पुलिस अधिक्षक दत्तात्रेय शिंदे ने बुधवार को दोपहर बुलाई प्रेसकांफ्रैंस में पत्रकारों के सामने कड़ी दर कड़ी नेवीमैन की मौत की पुरी पृष्ठभूमि को सिलसिलेवार तरिके से रखते हुए साबित कर दिया कि बड़े चालाकी से परिजनों समेत पुलिस महकमे को गुमराह करने के लिए मृतक ने लाखों के कर्ज को बोझ को हल्का नही कर पाने की दिशा में स्वयं के उपर विरान जंगल में डिजल छिड़कर आग लगा ली।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...


           पालघर पुलिस अधिक्षक ने बताया कि इंडियन नेवी में लिडिंग सी मैन के पद पर कार्यरत झारंखड राज्य के डाल्टन गंज (रांची)का निवासी सूरज कुमार मिथलेश दुबे (27)ने  विगत माह 31 जनवरी को चैन्नई विमानतल के बाहर से 3अज्ञात बदमाशों द्वारा एसयूवी गाड़ी में दस लाख के फिरौती को लेकर अगवा किये जाने की बात मौत से पहले पुलिस को दिये गये बयान में बताते आगे कहा था कि फिरौती की रकम नही देने पर बदमाशों ने उसके उपर निर्जन स्थान पर पेट्रोल डालकर फरार हो गये।
          पुलिस ने बयानों के आधार पर घोलवड़ थाने में मामला दर्ज करते हुए हाईप्रोफाइल जुर्म की तहकीकात का जिम्मा पुलिस उपाधिक्षक डहाणू धनाजी नलावड़े को सौप दी। जिन्होंने अपने टीम के साथ पुरे मामले को खंगालते,सीसीटीवी फुटेज को देखते हुए बीते 17 दिन बाद हकीकत से पर्दा हटाते बताया है कि मृतक ने बैंकों से कर्ज लेकर शेयरों में काफी पैसे लगाने के बाद रकम वापसी नही होने पर जरूरत के लिए अन्य मित्रों से लाखों उधारी ले रखा था। इसलिए सुनयोजित तरिके से जैसा ज्ञात हुआ है उसने तलासरी के पेट्रोल पंप से 3 लीटर स्वयं डिजल खरीदी और स्वयं के उपर उड़ेल कर आग लगा ली।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking