News Addaa WhatsApp Group Join करें

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 18, 2026  |  12:26 PM

22 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित WhatsApp
Responsive image
  • चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित

खड्डा, कुशीनगर। थाना हनुमानगंज क्षेत्र में गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने एक दुकान से 846 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक और बीपीओ कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बृजभान जायसवाल उर्फ मुन्ना पुत्र रामअवध जायसवाल, निवासी भुजौली बुजुर्ग, थाना खड्डा, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना हनुमानगंज में मु0अ0सं0 188/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर गांजा तस्करी संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जनपद स्तर पर अभियान चलाया गया था। इसी क्रम में थाना हनुमानगंज क्षेत्र में गहन चेकिंग की गई। प्रकरण में कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक तिवारी और बीपीओ कांस्टेबल हरिराम यादव को निलंबित किया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking