News Addaa WhatsApp Group

पालघर :- कोरोना को ‘भूत-प्रेत’ का साया बताकर इलाज करनेवाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार, 25 लोगों पर जुर्माना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 16, 2021  |  11:32 AM

1,538 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर :- कोरोना को ‘भूत-प्रेत’ का साया बताकर इलाज करनेवाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार, 25 लोगों पर जुर्माना

पालघर (Palghar) जिले में पुलिस ने एक मकान में छापा मारने के बाद एक ‘तांत्रिक’ और उसके एक और साथी को गिरफ्तार किया. ढोंगी तांत्रिक कोरोना मरीजों (Corona Patients) को ठीक करने के दावा करता था और लोगों से काफी पैसे भी ठगता था. जांच में पता चला है कि ढोंगी बाबा कोरोना को भूत-प्रेत का साया बताता था और लोगों को कोरोन के पॉजिटिव मरीजों को निगेटिव करने का दावा कर था. भोलभाले लोग जल्‍द से जल्‍द ठीक होने की आस में बड़ी संख्या में उसके पास आया करते थे.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष,...

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक विक्रमगढ़ तहसील के सकतोर गांव में स्थित एक मकान पर शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने छापा मारा. इस दौराना मकान में 25 से ज्‍यादा लोग मौजूद थे और किसी ने भी मास्क नहीं पहना था. पुलिस ने इन लोगों से 12,500 रुपये का जुर्माना वसूला है. एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर जिला ग्रामीण पुलिस ने मकान पर छापा मारा और पाया कि वहां कुछ अंधविश्वासी गतिविधियां चल रही थीं. घटनास्थल पर महिलाओं समेत करीब 50 लोग एकत्रित थे.

छापे के दौरान कई लोग भाग गए लेकिन पुलिस ने ‘तांत्रिक’ और मकान के मालिक समेत 27 लोगों को पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि तांत्रिक को जब पुलिस पकड़ने गई तो उसने कई तरह के नाटक शुरू कर दिए. तांत्रिक ने दिखाया कि उसके ऊपर भूत का साया है और उसे कोई भी न छुए लेकिन पुलिस के सामने उसकी नौटंकी ज्‍यादा देर नहीं चल सकी.

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking