News Addaa WhatsApp Group Join करें

पिपरा बाजार: तेज हवाओं और बारिश से खड़ी फसलों को नुकसान!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 24, 2020  |  2:15 PM

989 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिपरा बाजार: तेज हवाओं और बारिश से खड़ी फसलों को नुकसान!

विश्वजीत राय/न्यूज़ अड्डा
पिपरा बाजार/कुशीनगर । मंगलवार की रात से शुरू हुई बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं ने क्षेत्र के किसानों के फसलों को काफी नुकसान पहुंचा रही है,किसानों के खेतो में लगे हुए धान और गन्ने की फसल तेज आंधी आने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है,किसानों के खेतों में तैयार धान और गन्ने की फसल को जमीन पर गिरा देखकर किसान अपनी किस्मत पर रो रहे हैं।कोरोना महामारी से उपजे वैश्विक आपदा के बाद प्रकृति की इस मार ने किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरे ला दी है।क्षेत्र के अनेको किसानों ने बताया कि तेज आधी के साथ हुई बारिश से किसानों की फसलो को काफी नुकसान पंहुचा है।उन्होंने कहा कि पहले तेज आंधी और झमाझम बारिश से खेतों को तैयार हो रही फसलो को बर्बाद करके रख दी है,धान की फसल को कुछ ही दिन में कटने वाली थी पर इसको जमीन पर गिर जाने व खेतो में पानी लग जाने से धान की फसलो को सड़ने की संभावना है,क्षेत्र के कुछ किसानों ने धान की फसलों को काटना भी शुरू कर दिया था,जो अभी खेतो में ही पड़ा है, यदि समय से धुप नही हुवा तो कटी हुई फसलों को भी काफी नुकसान होगा,बरसात के मौसम में आये हुवे बाढ़ और गन्ने के फसलों में लगे हुवे रोग के बाद किसानों ने बची हुई धान की फसलों से काफी उम्मीदें पाल रखी थी,पर लगातार झमाझम बरस रही इस बारिस ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेरने का कार्य कर रहा है,जिससे किसान काफी आहत है।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking