पिपरा बाजार/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी समाज के अन्तिम व्यक्ति की चिन्ता करती है।प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी कृषि को मजबूत कर किसान भाईयों की आय दुगुनी करनें के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि भी इसी प्रयास की एक कड़ी है।यह बातें भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल नें कृषि विभाग द्वारा पिपरा जटामपुर में आयोजित किसान सम्मान निधि डाटा सत्यापन हेतु न्याय पंचायत स्तरीय कैम्प में बतौर मुख्य अतिथि कहा।जिला मंत्री नें कहा कि भाजपा सरकार आज किसानों के घर आकर सीधे लाभार्थी को सरकारी सुविधाएं मुहैया करा रही है।जिससे विपक्ष और बिचौलिए घबरा कर बेसिरपैर का भ्रम फैला रहे हैं।इन बिचौलियों से सावधान रहने की जरुरत है।किसान और देश मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित व प्रगतिपथ पर अग्रसर है।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,सहायक तकनीकी प्रबन्धक कृष्ण प्रताप सिंह,लेखपाल राजेन्द्र चौबे,शिवप्रसाद चौहान,सन्तलाल जायसवाल,सोनू पाण्डेय राष्ट्रवादी,ओमप्रकाश गुप्ता,राकेश गुप्ता,रवि तिवारी,राकेश पटेल आदि उपस्थित रहे।
प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना प्राथमिकता -मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के एक निजी मैरेज हॉल में बसपा सुप्रीमो मायावती…
कुशीनगर । सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के…
कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए…