विश्वजीत राय/ न्यूज़ अड्डा
पिपरा बाजार/कुशीनगर | नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बरवा जड़हा गांव के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने के दौरान क्रमानुसार बितरण को लेकर एक ही समुदाय के दो लोगो के बीच हुई नोक झोंक घर पहुचने के बाद मार पीट में तबदील हो गई जिसमें एक पक्ष के लगभग आधा दर्जन घायल बताए जा रहे है।
उक्त थाना क्षेत्र के बरवा,जड़हा गांव के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकन पर राशन बितरण हो रहा था।भीड़ अधिक होने के कारण तथा सोशल डिस्टेन्स बनाये रखने के लिए कोटेदार द्वारा क्रमानुसार राशन बितरण किया जा रहा था बताया जा रहा है कि इसी बीच राशन लेने पहुचे एक ही समुदाय के दो लोगो के बीच क्रम को लेकर कहा सुनी होने लगी जिसको कोटेदार व अन्य लोगो द्वारा शांत कराया गया।परन्तु घर पहुचने के बाद एक पक्ष के कुछ मनबढ़ युवको द्वारा दूसरे पक्ष के वासिद पर अचानक हमला कर मार पीट शुरू कर दिया जिसमे वासिद को बचाव करने पहुची पत्नी कुलसुम पुत्री सजमा पड़ोसी जहूर व जहूर की पुत्री घायल हो गई।जिसमे वासिद उनकी पत्नी व पुत्री को गम्भीर चोट लगा बताया जा रहा है सभी का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस को कोई लिखित सूचना नही दी गई थी।
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…