News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने किया कोतवाली हाटा का आकस्मिक निरीक्षण

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 15, 2021  |  6:39 PM

979 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने किया कोतवाली हाटा का आकस्मिक निरीक्षण
  • पंचायत चुनाव के मद्देनजर की गई तैयारियों की हुई समीक्षा, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

कुशीनगर (सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी) । गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा कोतवाली हाटा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। वही पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा किये साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

आज की हॉट खबर- डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे...

उन्होंने अपने निरीक्षण में कार्यालय में रखे अभिलेखों यथा अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर का अवलोकन कर जानकारी ली । अभिलेखों के उचित रख रखाव हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया । आगंतुक रजिस्टर में अंकित शिकायतों के विषय में जानकारी लेने के बाद उनके निस्तारण की स्थितियों के संबंध में पूछताछ की गयी। पुलिस कर्मियों को थाने में आने वाले आगंतुकों के साथ शालीनता पूर्वक विनम्र व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल उन पर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित दिया। साथ ही साथ महिला हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिये गये एवं थाना परिसर में साफ सफाई उच्च स्तर का बनाये रखने हेतु बताया गया।

निरीक्षण के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल द्वारा मातहतो को निम्न निर्देश जारी किये ।

इस क्रम में कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु थाना परिसर में मौजूद तथा आने जाने वाले व्यक्तियों को कोरोना रोकथाम हेतु भारत सरकार द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देश के शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु सभी पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया तथा हिदायद दी गयी कि बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति थाना परिसर में मौजूद न रहें। महिला हेल्पडेस्क व जनसुनवाई हेतु प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को शीघ्रता पूर्वक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया साथ ही साथ यह भी बताया गया कि शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर आवश्यकतानुसार पी.आर.वी. को इवेन्ट बनाकर उन्हें देकर मौके पर भेजकर समस्या का निस्तारण कराया जाय। तथा अपराधियों पर सतत निगरानी हेतु बनायी गयी ईगल टीम की समीक्षा की गयी। एचएस, टाप-टेन, एक्टिव लिस्ट व विगत तीन वर्षों में जेल से छूटे अपराधियों का चौकी /हल्कावार लिस्ट बनाकर निगरानी रखने हेतु संबंन्धित को निर्देशित किया गया।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत लगातार भ्रमणशील रहते हुए ऐसे प्रत्याशी/उनके समर्थकों या मतदाताओं को जो पंचायत चुनाव में विघ्न डालने का प्रयास करें उनकों चिन्हित करते हुए उनके विरुध्द नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाय। थाना क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले बाजारों में प्रभावि रात्रि कालीन गस्त की व्यवस्था करते हुए कोरोना रोकथाम हेतु दिये गये दिशा निर्देशों का पूर्णत: अनुपालन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने हिदायत भी दिया की किसी प्रकार की कार्यो में लापरवाही क्षम्य नही होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे में दो हमलावर दबोचे
डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे में दो हमलावर दबोचे

कुशीनगर । जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बिन्दवलिया गांव में डायल-112 की पुलिस…

मोहर्रम पर पुलिस का सख्त संदेश: अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं : सीओ,तमकुहीराज
मोहर्रम पर पुलिस का सख्त संदेश: अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं : सीओ,तमकुहीराज

शांति व्यवस्था में हुई खलल तो होगी कड़ी कार्रवाई : थानाध्यक्ष तरयासुजान कुशीनगर। आगामी…

पुलिस की रेड से खुला ‘जिस्म के धंधे’ का राज, तीन पुरुष व तीन महिलाएं गिरफ्तार
पुलिस की रेड से खुला ‘जिस्म के धंधे’ का राज, तीन पुरुष व तीन महिलाएं गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तुर्कपट्टी में ‘एंटी चीयर्स’ का डंडा, खुले में शराब पीने वाले 19 लोग पकड़े गए
तुर्कपट्टी में ‘एंटी चीयर्स’ का डंडा, खुले में शराब पीने वाले 19 लोग पकड़े गए

कुशीनगर। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking