News Addaa WhatsApp Group

पुलिस की सक्रियता, तीन घंटे के अंदर पुलिस ने गुमशुदा बालकों को तलाश कर परिजनों को सुपुर्द की

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 7, 2023  |  10:03 PM

15 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस की सक्रियता, तीन घंटे के अंदर पुलिस ने गुमशुदा बालकों को तलाश कर परिजनों को सुपुर्द की

रामकोला/कुशीनगर । गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र मिलने के बाद रामकोला की पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुये तीन घन्टे के अंदर गुमशुदा बालकों को बरामद कर किया। 

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

रविवार को थाना क्षेत्र के अमवा बाजार गांव के नरकूटोला निवासी इन्द्रजीत प्रसाद पुत्र रमई ग्राम द्वारा पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 6 मई यानि शनिवार को मेरा लड़का अभिषेक उम्र15 वर्ष विद्यालय से आने के बाद शाम चार बजे के लगभग  शुभम उर्फ रोहित पुत्र सुनील के साथ खेलने गया था लेकिन अभी तक घर वापस नही आया। इस सूचना पर स्थानीय थाने के उ0नि0 अजीत कुमार यादव, उ0नि0 नबीस अहमद, का0 रविन्द्र यादव गुमशुदा बालक की तलाश में निकले, खोजबीन के दौरान रामकोला बस स्टैन्ड पर दो बालक मिले। जिनसे पूछताछ की गयी तो पहले ने अपना नाम अभिषेक पुत्र इन्द्रजीत तथा दूसरे ने अपना नाम शुभम उर्फ रोहित पुत्र सुनील ग्राम अमवा बाजार बताये। पुलिस टीम ने गुमशुदा बालकों को बरामद कर सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द किया। 

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking